क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की हाइट, 12 से 50 मीटर तक हो गया ऊंचा

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक अध्ययन में कहा गया है कि माउंट एवरेस्ट की हाइट बढ़ती जा रही है। अब तक इसकी हाइट 15 से 50 मीटर तक बढ़ चुकी है। इस नए अध्ययन ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। बता दें, एवरेस्ट चीन और नेपाल की सीमा पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है और इसका उत्तरी किनारा चीन की ओर है।

01 / 06
Share

कितनी है माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई

अभी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई करीब 8849 मीटर है। इस चोटी पर फतह हासिल करना पर्वतारोहियों का सपना होता है।

02 / 06
Share

हर साल दो मिलीमीटर बढ़ रही हाइट

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदर के शोधकर्ताओं ने बताया है कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई हर साल बढ़ रही है। कुछ बदलावों के कारण हर साल यह दो मिलीमीटर ऊंचा होता जा रहा है।

03 / 06
Share

अब तक 15 से 50 मीटर हुआ ऊंचा

शोधकर्ताओं का कहना है कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई अब तक 15 से 50 मीटर बढ़ चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह एक नदी के कारण हुआ है।

04 / 06
Share

अरुण नदी बढ़ा रही माउंट एवरेस्ट की हाइट

वैज्ञानिकों ने बताया कि माउंट एवरेस्ट से 75 किलोमीटर दूर अरुण नदी के भूमि-स्तर में बदलाव के कारण माउंट एवरेस्ट की हाइट बढ़ रही है।

05 / 06
Share

कहां से निकलती है अरुण नदी

अरुण नदी तिब्बत से निकलती है और नेपाल में बहती है। इसके बाद दो अन्य नदियों से मिलकर यह कोसी नदी बन जाती है।

06 / 06
Share

नदी कैसे बढ़ा रही हाइट

वैज्ञानिकों का कहना है यह ठीक वैसे ही है जैसे किसी समुद्री जहाज के नीचे सामान फेंकना शुरू कर दें, तो जहाज हल्का होकर ऊपर उठने लगता है। ठीक इसी तरह अरुण नदी अपने साथ मलबा लेकर हिमालय के नीचे से निकल रही है। यह मलबा माउंट एवरेस्ट की नीचे जमा होता जा रहा है, जिससे उसकी हाइट में इजाफा हो रहा है।