करोड़पति लोगों के घर में जरूर होती हैं ये 7 मूर्तियां, इसलिए मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी

Lucky Statue For Home: अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र द्वारा बताई गई ये मूर्तियां घर में जरूर रखें। इससे आपके घर में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होगी। अमीर लोगों के घरों में ये मूर्तियां जरूर देखने को मिलती हैं।

01 / 08
Share

अमीर लोग घर में जरूर रखते हैं ऐसी मूर्तियां

करोड़पति लोग अपने घरों में 7 विशेष प्रकार की मूर्तियां जरूर रखते हैं। वास्तु की मानें तो ये मूर्तियां किस्मत चमकाने का काम करती हैं। इन मूर्तियों के घर में रहने से धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। चलिए आपको बताते हैं अमीर लोग अपने घर में कौन सी 7 मूर्तियां जरूर रखते हैं।

02 / 08
Share

हाथी की मूर्ति

मान्यताओं अनुसार हाथी पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। माना जाता है कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आमदनी भी बढ़ती है। घर में पीतल, तांबे या फिर चांदी के हाथी की मूर्ति रखनी चाहिए। (यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा 2024 पर खीर रखने का समय )

03 / 08
Share

कछुए की मूर्ति

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करोड़पति लोग अपने घर में किसी भी धातु का बना कछुआ जरूर रखते हैं। वास्तु के अनुसार कछुए की मूर्ति घर पर रखने से बिजनेस बढ़ता है।

04 / 08
Share

कामधेनु गाय की मूर्ति

कामधेनु गाय को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली गाय माना जाता है। कहते हैं जिस घर में कामधेनु गाय की मूर्ति होती है वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

05 / 08
Share

पिरामिड

घर में क्रिस्टल या धातु का पिरामिड रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। कहते हैं किराये के घर में धातु का पिरामिड रखने से अपना आशियाना बनाने का सपना पूरा हो जाता है।

06 / 08
Share

उल्लू की मूर्ति

करोड़पति लोगों के घर में उल्लू की मूर्ति भी जरूर देखने को मिल जाती है। उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है। इसलिए जिस घर में उल्लू की मूर्ति होती है वहां आमदनी तेजी से बढ़ती जाती है।

07 / 08
Share

गणेश जी की मूर्ति

करोड़पति लोग अपने घर के प्रवेश द्वार पर गणेश जी की मूर्ति जरूर रखते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि गणेश जी को विघ्नहर्ता और प्रथम देवता के रूप में पूजा जाता है। इनकी मूर्ति घर के मुख्य द्वार के पास रखने से घर में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।

08 / 08
Share

देवी लक्ष्मी की मूर्ति

वास्तु अनुसार कारोबार या तिजोरी के पास देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)