IPL से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर शाहरुख खान ने कह दी बड़ी बात

Shahrukh Khan On IPL Retirement Of MS Dhoni: अगर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं, तो आईपीएल का बादशाह भी महेंद्र सिंह धोनी को माना जाता है। भारत के ये दो दिग्गज एक मंच पर हो या फिर एक दूसरे के लिए कुछ बयान दें, तो सुर्खियां बननी ही हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के दौरान या उसके बाद धोनी के संन्यास का ऐलान संभाव है। ऐसे में इस चर्चाओं के बीच एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख खान ने धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर बड़ी बात कह डाली है।

01 / 06
Share

किंग खान और माही

शाहरुख खान और महेंद्र सिंह धोनी वो दो नाम हैं जो आईपीएल के पहले सीजन से इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। जहां शाहरुख कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक के रूप में 2008 से टूर्नामेंट से जुड़े हैं। वहीं धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी व कप्तान के रूप में टूर्नामेंट से पिछले 17 सीजन से जुड़े रहे हैं।

02 / 06
Share

धोनी पर शाहरुख का बयान आया

शाहरुख खान बॉलीवुड के एक अवॉर्ड फंक्शन में जब स्टेज पर पहुंचे तो करण जोहर ने उनसे उनके रिटायरमेंट के बारे में सवाल कर दिया। इस पर शाहरुख ने मजाक में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी का जिक्र करते हुए बेहद दिलचस्प बात कही। आइए जानते हैं वो क्या बोले।

03 / 06
Share

कितनी बार मना करके भी 10 आईपीएल खेल लिया

शाहरुख खान ने करण जोहर के संन्यास वाले सवाल पर धोनी का नाम लेते हुए अपनी बात रखी और कहा- मैं और धोनी एक किस्म के लेजेंड्स हैं। ना ना करके भी 10 बार आईपीएल खेल जाते हैं।

04 / 06
Share

धोनी के संन्यास की चर्चा तेज हुई

आईपीएल 2025 के लिए होने वाले खिलाड़ियों के ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नए रिटेनशन नियमों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत एक टीम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। धोनी आईपीएल 2025 खेलकर संन्यास लेंगे या उससे पहले घोषणा कर देंगे, अब ये बड़ी पहेली बन गई है।

05 / 06
Share

चेन्नई किसको-किसको कर सकती है रिटेन

नई रिटेंशन पॉलिसी आने के बाद सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई किन 6 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखेगी। खबरों के मुताबिक वो नाम होंगे धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, तुषार देषपांडे, मथीषा पथिराना और डेवॉन कॉनवे।

06 / 06
Share

नई रिटेंशन पॉलिसी से धोनी को होगा नुकसान

बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2025 के लिए जारी की गई नई रिटेंशन पॉलिसी के तहत एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करना ही होगा। धोनी को 5 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हो चुके हैं इसलिए वो भी अनकैप्ड लिस्ट में आ गए हैं जिसके कारण उनको 60 फीसदी से ज्यादा सैलरी के नुकसान होने की खबरें हैं।