श्रीलंका की जीत के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, जानें भारत पर क्या होगा असर

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। हर मैच का नतीजा महत्वपूर्ण होता जा रहा है। डब्ल्यूटीसी कुल 9 टीमें भाग लेती है जिसमें से टॉप 2 टीमें फाइनल मुकाबला खेलती है। हाल ही में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच समाप्त हो गया है। इसके बाद अंक तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आइए जानते हैं कि भारत पर क्या असर पड़ने वाला है।


01 / 05
Share

श्रीलंका ने जीता मैच

​न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। मैच काफी रोमांचक था और अंत तक न्यूजीलैंड की टीम ने लड़ाई की लेकिन 62 रनों से हार गई। श्रीलंका को ये जीत काफी आत्मविश्वास देगी।​

02 / 05
Share

प्रभात जयसूर्या रहे मैच के हीरो

​श्रीलंका के लिए मैच के हीरो प्रभात जयसूर्या रहे जिन्होंने 9 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी। इसमें उन्हें गाले की पिच का भी सपोर्ट मिला जो कि स्पिन फ्रेंडली थी।​

03 / 05
Share

श्रीलंका को हुआ फायदा

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत से श्रीलंका की टीम को डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में एक पोजिशन का इजाफा हुआ है। उनके 8 मैचों में 4 जीत के चलते 50 पर्सेंट हो गए हैं। वे अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।​

04 / 05
Share

न्यूजीलैंड को नुकसान

​दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने का सपना देख रही न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है। उसके पर्सेंटाइल भी 42.85 हो गए हैं।​

05 / 05
Share

क्या भारत पर पड़ेगा असर

​भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है। श्रीलंका की जीत से उसे खास असर नहीं होने वाला है। भारत को अब क्वालिफाई करने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में केवल एक मैच ही जीतना जरूरी है।​