हद से ज्यादा सस्ता है इन 3 देशों में सोना, घूमने जाओ तो कम दाम में खरीद लेना गोल्ड

Cheapest Countries To Buy Gold: भारतीय त्योहारों खासकर दीवाली के मौके पर सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। हालांकि, बढ़ती महंगाई के चलते भारतीय लोग नाममात्र ही सोना खरीद पाते हैं। सोने की कीमत की बात करें तो इस टाइम 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 78 हजार रुपए से ज्यादा चल रहा है। हम आपको बताएंगे उन देशों के बारे में जहां भारत की तुलना में सोने की कीमत काफी सस्ती है। ऐसे में आप उन देशों की यात्रा करके छोटी मोटी खरीदारी जरूर कर सकते हैं।

01 / 07
Share

भारत में सोने की कीमत

24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम भारत में फिलहाल 78 हजार रुपए से ज्यादा चल रहा है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन देशों के बारे में जानकारी देंगे जहां सोने की कीमत काफी कम है।

02 / 07
Share

भूटान

भूटान में 10 ग्राम सोने की कीमत 58,720 रुपए चल रही है। भारत की सीमा से लगे इस देश की यात्रा आपको काफी सस्ती पड़ेगी वहीं यहां पर सोना खरीदने पर कोई टैक्स भी नहीं देना पड़ता है।

03 / 07
Share

दुबई

दुबई में सोने की कीमत 72,430 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। सोने की खरीदारी के लिए ये दुबई काफी लोकप्रिय जगह भी है क्योंकि यहां पर सोना खरीदना टैक्स फ्री माना जाता है।

04 / 07
Share

हांगकांग

हांगकांग में सोने का भाव 70,630 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके साथ ही अच्छी बात ये भी है कि हांगकांग में सोने की खरीदारी पर कोई भी VAT या GST नहीं है।

05 / 07
Share

विदेश में खरीद सकते हैं सोना

आप विदेश जाकर सोने की खरीदारी कर सकते हैं लेकिन जिस देश से आप सोना खरीद रहे हैं वहां के स्थानीय नियम और टैक्स दरों के बारे में जानना बेहद आवश्यक है।

06 / 07
Share

सोने का आयात

अगर विदेश से खरीदकर आप भारत में सोना लाना चाहते हैं तो कस्टम के नियम के अनुसार कुछ विशिष्ट मात्रा में ही आप ऐसा कर सकते हैं। पुरुष यात्री 20 ग्राम और महिला यात्री 40 ग्राम सोना ही ला सकती हैं।

07 / 07
Share

कस्टम ड्यूटी

अगर आप नियम से परे जाकर विदेश से सोना खरीदकर भारत लाते हैं तो इसके लिए आपको कस्टम ड्यूटी देनी पड़ेगी। कस्टम डिक्लेरेशन फॉर्म में आपको घोषित करना होगा कि आप कितना सोना ला रहे हैं।