मिडिल क्‍लास लोग भी जा सकते हैं विदेश घूमने, इन देशों में महा मजबूत है भारत का रुपया

रहना, खाना-पीना, फ्लाइट का टिकट ऐसे तमाम खर्चों की वजह से ज्यादातर भारतीय विदेश नहीं जा पाते। लेकिन, ये बाद बेहद कम लोग जानते हैं कि विश्व में ऐसे कई मुल्क हैं जहां पर अगर आप भारतीय रूपया लेकर जाएं तो वो उस देश की करेंसी की तुलना में मजबूत हो जाता है।

01 / 06
Share

मिडिल क्लास के लिए सपना है विदेश घूमना

भारत में मिडिल क्‍लास परिवार से काफी ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। मिडिल क्‍लास लाइफ जीने वाले लोगों के लिए विदेश घूमना एक सपना ही होता है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां पर भारत का रुपया मजबूत हो जाता है।

02 / 06
Share

वियतनाम

अगर आपका कम बजट में विदेश घूमने का सपना है तो वियतनाम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। 1 भारतीय रुपया लगभग 295 वियतनामी डोंग के बराबर होता है। ऐसे में आप वियतनाम जाकर सुंदर और प्राकृतिक द्वीपों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

03 / 06
Share

इंडोनेशिया

भारत का एक रुपया इंडोनेशियन रुपए की तुलना में काफी ज्यादा मजबूत है। 1 भारतीय रुपया लगभग 183 इंडोनेशियन Rupiah के बराबर होता है। ऐसे में आप कम पैसों में इस देश में रहना, खाना, घूमना बड़े ही आसानी से कर सकते हैं।

04 / 06
Share

पैराग्‍वे

भीड़-भाड़ से दूर दक्षिण अमेरिका के पैराग्‍वे देश की यात्रा आप सस्ते में कर सकते हैं। पैराग्‍वे में भारत के एक रुपए की कीमत 93.59 पैरागुएआन गुआरानी है। यहां यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एस्टिग्ना में आप घूम सकते हैं।

05 / 06
Share

जापान

तकनीकी रूप से काफी ज्यादा विकसित देश जाापान में भी आप कम बजट में यात्रा कर सकते हैं। भारत का रुपया जापान में 1.71 जापानी येन के बराबर है। क्योटो, ओसाका, फुजी पर्वत जापान में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।

06 / 06
Share

कंबोडिया

कंबोडिया देश की लोकप्रियात भारतीय लोगों के बीच काफी ज्यादा बढ़ रही है। भारत का 1 रुपया कंबोडिया के 48.69 रियाल के बराबर है. आंकोर वाट, सियेम रीप, फिनॉम पेन्ह कंबोडिया में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।