दुख के दलदल से बाहर निकाल देगीं ये 5 जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान

दुख एक ऐसा शब्द है जिससे शायद ही इस पूरी पृथ्वी पर कोई अछूता रहा हो। हालांकि, इस पृथ्वी पर ही कुछ ऐसी जगह मौजूद है जहां पर जाने के बाद आपका दुख छूमंतर हो जाएगा। ऐसा नहीं है कि हम ये बाद हवा में कह रहे हैं। हम बात करने जा रहे हैं दुनिया के सबसे सुखी देश के बारे में जहां पर आप ट्रैवल कर सकते हैं।

01 / 06
Share

पृथ्वी पर इन जगहों पर मौजूद है खुशहाली

लाइफस्टाइल से लेकर वर्क लाइफ बैलैंस को मेंटेन करना ऐसी तमाम चीजे हैं जिनके चलते भारत में लोग दुख का अनुभव करते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां पर वास्तव में खुशहाली मौजूद है।

02 / 06
Share

फिनलैंड

इस देश को दुनिया का सबसे ज्यादा सुखी देश माना जाता है। यहां पर वो तमाम चीजें मौजूद हैं जो आपके मन को एकदम से खुश कर सकती हैं। भारत से फिनलैंड जाने में कुल खर्चा 60 हजार से 1 लाख रुपए के बीच हो सकता है।

03 / 06
Share

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड एक ऐसा देश है जहां पर जाकर आपको स्वर्ग सा एहसास होगा। इस देश में लोगों की लाइफस्टाइल काफी शानदार है। फ्लाइट, वीजा और बीमो को मिलाकर स्विट्जरलैंड पहुंचने के लिए आपको 70,000 से 1,20,000 रुपए की धनराशि चाहिए होगी।

04 / 06
Share

डेनमार्क

यूरोप में स्थित देश डेनमार्क भी सबसे सुखी देशों की लिस्ट में हमेशा टॉप 3 पर ही रहता है। यहां की लाइफस्टाइल, वर्क लाइफ बैलेंस आपको इस देश का बना कर रख देंगे। भारत से डेनमार्क रवाना होने में भी आपके कम से कम 1 लाख रुपए तो लग ही जाएंगे।

05 / 06
Share

आइसलैंड

आइसलैंड के लोग अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा खुशहाल जीवन जीते हैं। इस देश में लगभग-लगभग हर चीज की सहूलियत है। उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित इस देश में जाने के लिए आपका कम से कम 1.5 लाख रुपए तक खर्चा हो सकता है।

06 / 06
Share

नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स में आपको एक खुले समाज का अनुभव होगा। यहां के वातावरण से लेकर यहां की शानदार लाइफस्टाइल इसे एक खुशहाल देश बनाती है। भारत से इस देश की यात्रा करने के लिए कम से कम 1 लाख तक का खर्चा आ सकता है।