Coconut Oil: मिलावटी तो नहीं आपका नारियल का तेल, घर पर झटपट ऐसे करें पता

Coconut Oil Purity: नारियल का तेल बालों के साथ-साथ स्किन और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बहुत से भारतीय घरों में नारियल के तेल का इस्तेमाल बच्चों की मालिश करने और बालों में लगाने के लिए भी होता है। लेकिन कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए नारियल के तेल में मिलावट करते हैं। आप घर पर ही बेहद आसन तरीकों से पता लगा सकते हैं कि आपका नारियल का तेल मिलावटी है या नहीं।

01 / 05
Share

नारियल का तेल

नारियल का तेल अधिकतर भारतीय घरों में इस्तेमाल होता है और न सिर्फ बालों के लिए बल्कि सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। बच्चों की मालिक करने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

02 / 05
Share

निजी फायदे के लिए

लेकिन कुछ लोग अपने निजी फायदे और पैसे कमाने के लालच के चलते नारियल के तेल में मिलावट करते हैं जिससे यह काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। कहीं आपका नारियल का तेल भी तो मिलावटी नहीं है? आप घर पर बेहद आसानी से यह पता कर सकते हैं।

03 / 05
Share

फ्रिज में रखकर

बहुत थोड़ा सा नारियल का तेल अपने फ्रिज में रख दें। एक घंटे बाद अपने फ्रिज से नारियल का तेल वापस निकालें। अगर तेल पूरी तरह से जम गया है तो यह शुद्ध है अगर ऐसा नहीं है तो इसका मतलब आपका नारियल का तेल मिलावटी है।

04 / 05
Share

पानी से करें टेस्ट

एक गिलास पानी में 2 से 3 बूंद नारियल का तेल गेरकर छोड़ दें। 10 मिनट के बाद गिलास चेक करें। अगर नारियल का तेल पानी में घुल जाए तो समझ जाएं कि यह मिलावटी है और अगर यह पानी में न मिले तो नारियल का तेल शुद्ध है।

05 / 05
Share

लाइफ से भी कर सकते हैं पता

नारियल का शुद्ध तेल हद से हद 6 महीने तक ही बचा रहता है और इसके बाद यह खराब हो जाता है। दूसरी तरफ मिलावटी नारियल का तेल काफी लंबे समय तक बना रहता है।