शादी से चंद घंटे पहले छत से गिर गई दुल्हन, दुल्हे ने पेश की मोहब्बत की मिसाल, अस्पताल में बजी शहनाई

दुल्हन के हादसे की जानकारी मिलने पर दु्ल्हा भी अस्पताल पहुंच गया। फिर घर वालों की मौजूदगी में अस्पताल में दोनों की शादी हुई। अस्पताल में शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Couple ties knot, hours after bride injures back in an accident in UP's Prayagraj
प्रयागराज में शादी से चंद घंटे पहले छत से गिर गई दुल्हन।  |  तस्वीर साभार: ANI

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) : एक दूल्हे ने इंसानियत एवं मोहब्बत की मिसाल पेश की है। शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन के छत गिर जाने के बाद वह एक तरह से अपंग सी हो गई लेकिन दुल्हे का इससे हौसला नहीं टूटा और शादी करने के लिए अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डॉक्टरों एवं घरवालों की मौजूदगी ने इस जोड़े ने शादी रचाई है। दरअसल, लड़की की जिस दिन शादी होनी थी उसके कुछ घंटे पहले वह अपने छत से गिर गई। इस हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी और पैरों में नुकसान पहुंचा है। वह उठ नहीं पा रही है। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अस्पताल में हुई शादी
दुल्हन के हादसे की जानकारी मिलने पर दु्ल्हा भी अस्पताल पहुंच गया। फिर घर वालों की मौजूदगी में अस्पताल में दोनों की शादी हुई। अस्पताल में शादी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दुल्हे के जज्बात एवं इसानियत की तारीफ कर रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर सचिन सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, 'लड़की अपने छत से गिर गई। इस हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी में हल्की चोट आई है। अभी उसके पैर हिलडुल नहीं पा रहे हैं। चूंकि उसकी शादी होनी थी इसलिए हमने इसकी अनुमति दे दी। हमने लड़की को चलने-फिरने से मना किया है।'

तकदीर में ऐसा होना लिखा था-दुल्हा
डॉक्टर ने कहा कि दुल्हन बिस्तर पर है ऐसे में उसे शादी करते देखना काफी अच्छा लगा। दुल्हे अवधेश का कहना है कि जो कुछ हुआ है, तकदीर में लिखा था। दुल्हे ने कहा, 'मैंने इस इस मुश्किल घड़ी में उसका साथ देने का फैसला किया।' वहीं, दुल्हन आरती ने कहा, 'शुरुआत में, शादी को लेकर मैं थोड़ा डर गई लेकिन बाद में मेरे पति ने कहा वह हमेशा मेरे साथ रहेंगे चाहे मेरी हालत जैसी भी रहे।'

परिजनों ने सुखमय जीवन का दिया आशिर्वाद
दुल्हे और दुल्हन के परिजनों ने जोड़े को उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशिर्वाद दिया है। अस्पताल की यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों ने दूल्हे के जज्बात एवं हौसले की सराहना की है।

Prayagraj News in Hindi (प्रयागराज समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर