Prayagraj: प्रयागराज की सभी फ्लाइटों का 27 मार्च से बदलेगा समय, इसमें मुंबई, इंदौर, बंगलुरु की उड़ान हैं शामिल

Prayagraj News: विमानन कंपनियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइटों में नया शेड्यूल 27 मार्च से लागू होगा।

Timings of all Prayagraj flights will change from 27
प्रयागराज से उड़ानों का बदलेगा समय   |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइटों में नया शेड्यूल 27 मार्च से होगा लागू
  • फ्लाइटों का नया शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया जारी
  • दिल्ली के लिए प्रयागराज के लिए उड़ान शाम की बजाय दोपहर में यात्रियों को उपलब्ध होगी

Prayagraj News: विमानन कंपनियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दिल्ली की उड़ान प्रयागराज से शाम की जगह दोपहर में होगी। दिल्ली के लिए एलाइंस इंडिगो की उड़ानें शाम को है। प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइटों में नया शेड्यूल 27 मार्च से लागू होगा। अगर आप फ्लाइट से प्रयागराज आते हैं या प्रयागराज से किसी शहर के लिए उड़ान भरनी है तो प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाली व यहां से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइटों का समय बदल गया है। फ्लाइटों का नया शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी कर दिया है। इससे सभी फ्लाइट अब बदले हुए समय से आएंगी और जाएंगी। 

गोरखपुर और देहरादून की फ्लाइट 

प्रयागराज से गोरखपुर की फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे मिलेगी जो 2:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से प्रयागराज की फ्लाइट दोपहर 2:55 बजे उड़ेगी और 3:55 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से देहरादून फ्लाइट सुबह 9:05 बजे उड़ान भरकर 10:55 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से प्रयागराज सुबह 11:20 चलेगी और 1:10 बजे यहां पहुंचेगी। 

एलाइंस एयर की फ्लाइटें 

एलाइंस एयर की फ्लाइट में प्रयागराज से दिल्ली के लिए शाम 4:05 बजे फ्लाइट मिलेगी, जो 5:50 बजे दिल्ली पहुंचाएगी। दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट सुबह 9:50 बजे मिलेगी। यह 11:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 12:05 बजे उड़ान भरेगी और 1:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। प्रयागराज से बिलासपुर की फ्लाइट दोपहर 12:05 बजे चलेगी व 1:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से प्रयागराज की फ्लाइट दोपहर 2:05 बजे मिलेगी, यह 3:35 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी।हालांकि, पिछले कई माह से निरस्त चल रही कोलकाता फ्लाइट के पुन: संचालन की तिथि समर शेड्यूल में नहीं है। 

शाम के बजाए दोपहर में उपलब्ध होगी उड़ान

डीजीसीए के समर शेड्यूल के हिसाब से अब दिल्ली के लिए प्रयागराज से उपलब्ध उड़ान शाम की बजाय दोपहर में यात्रियों को उपलब्ध होगी। अभी दिल्ली के लिए एलाइंस और इंडिगो की उड़ान शाम को ही उपलब्ध है, लेकिन 27 से उक्त उड़ान शाम की बजाय दोपहर में ही यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी। इसी तरह मुंबई की उड़ान दिन में 1:40 की जगह 2:30 बजे, बंगलुरु उड़ान सुबह 11:30 की जगह दिन में 3:30 बजे यहां से उड़ान भरेगी। 

इंदौर के लिए अब सवा दस बजे ही मिलेगी फ्लाइट 

प्रयागराज से इंदौर के लिए फ्लाइट दिन में 12:10 की जगह 10:15 बजे ही उपलब्ध होगी। भोपाल फ्लाइट भी दोपहर 2:50 की जगह सुबह 11:40 बजे यहां से उड़ान भरेगी। इसी  तरह अन्य फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है। हालांकि एलाइंस एयर की बिलासपुर फ्लाइट के समय में बदलाव नहीं हुआ है। एलाइंस की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी पहले की तरह सुबह ही आएगी। 

Prayagraj News in Hindi (प्रयागराज समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर