प्रयागराज में प्रदर्शन पर चश्मदीदों का दावा, बाहरी लोग शामिल

शुक्रवार को जूमे की नमाज के बाद यूपी के कुछ जिलों में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन पर यूपी सरकार ने सख्त फैसला लिया है जो लोग इस तरह के प्रदर्शन में शामिल हुए हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। इन सबके बीच प्रयागराज में स्थानीय लोगों को कहना है कि बाहरी लोग प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार हैं।

Prophet Mohammad, Violence, Demonstration, Nupur Sharma, Prayagraj, UP
प्रयागराज में प्रदर्शन पर चश्मदीदों का दावा, बाहरी लोग शामिल 
मुख्य बातें
  • प्रयागराज में 1 हजार उपद्रवियों पर केस दर्ज
  • खुल्दाबाद, करेली में केस दर्ज, पुलिस बल पर हमला करने का आरोप
  • यूपी में अब तक 227 लोगों की गिरफ्तारी

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी मामले में बीजेपी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारो को लेकर देश के अलग अलग राज्यों में प्रदर्शन हुए। लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रदर्शन के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है। मसलन दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा था कि प्रदर्शन के लिए नहीं कहा गया था। बाहरी लोग शामिल थे। इसी तरह यूपी के कुछ जिलों में भी प्रदर्शन हुए जिनमें प्रयागराज भी शामिल था। लेकिन यहां के स्थानीय लोगों का कुछ और ही कहना है। 

चश्मदीदों का दावा, प्रयागराज में स्थानीय शामिल नहीं
चश्मदीदों का कहना है कि प्रदर्शन में स्थानीय लोग शामिल नहीं थे। बाहरी लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगों को कोई भूमिका नहीं है। बता दें कि प्रदर्शन में जो लोग शामिल थे उनके पोस्टर लगाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस जानकारी इकट्ठा कर रही है। सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों की पहचान की जा रही है। 

  1. यूपी में अब तक कुल 227 लोगों की गिरफ्तारी
  2. उपद्रवियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी
  3. प्रयागराज, सहारनपुर, अबेंडकरनगर, फिरोजाबाद, 
  4. सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकरनगर में 28 
  5. प्रयाग राज में 1 हजार उपद्रवियों पर केस
  6. पुलिस पर हमले का आरोप
  7. धारा 144 के उल्लंघन का आरोप
  8. हिंसक प्रदर्शन पर खुल्दाबाद और करेली में केस

'हिंसा करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई'
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा की इजाजत नहीं दी जा सकती है। कोई भी संगठन विरोध कर सकता है लेकिन वो विधि के दायरे में हो। जिस तरह से प्रदर्शन हुए हैं निश्चित तौर पर किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। लेकिन ऐसे देशविरोधी, प्रदेश विरोधी और समाज विरोधी ताकतों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। 

Prayagraj News in Hindi (प्रयागराज समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर