Pune Municipal Corporation: पुणे नगर निगम में बड़ी घोषणा, महिलाओं के लिए आरक्षित हुए 87वार्ड, देखिए पूरी लिस्ट

Pune Municipal Corporation: राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निगम चुनाव से पहले मंगलवार को लॉटरी से महिला आरक्षित वार्ड चुने गए। इस बार निगम चुनाव में लगभग आधी सीटें महिलाओं के नाम होंगी। ऐसे में नगर निगम चुनाव में नारी शक्ति की झलक साफ नजर आएगी।

Pune Municipal Corporation
निगम चुनाव में इस बार लगभग आधी सीटें होगी महिलाओं के नाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नगर निगमों की कुल 173 सीटों में से 87 महिलाओं के लिए आरक्षित
  • 17 सीटें सामान्य महिला वर्ग के लिए हुई हैं आरक्षित
  • 12 सीटों पर अनुसूचित जाति की महिलाएं आजमाएंगी किस्मत

Pune Municipal Corporation: पुणे में जल्द ही 14 नगर निगमों के चुनाव होने की संभावना है। इसे लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बड़ी घोषणा की गई। जिसके चलते इस बार के नगर निगम चुनाव में नारी शक्ति की झलक साफ नजर आएगी। जी हां, राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निगम चुनाव से पहले मंगलवार को लॉटरी से महिला आरक्षित वार्ड चुने गए।

अब नगर निगमों की कुल 173 सीटों में से 87 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें से 17 सीटें सामान्य महिला वर्ग के लिए, वहीं 12 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए और एक सीट अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। राज्य में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे के बीच यह बड़ा निर्णय माना जा रहा है। 

ये वार्ड हैं अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित  

अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 12 सीटें आरक्षित की गई हैं। यानी 12 वार्डों की कमान महिलाओं के हाथ होगी। इनमें वार्ड 3 लोहगांव विमाननगर, वार्ड 4 खराडी वाघोली, वार्ड 9 यरवदा, वार्ड 10 शिवाजीनगर गौठान संगमवाड़ी, वार्ड 20 पुणे स्टेशन अंबेडकर रोड, वार्ड 21 कोरेगांव पार्क मुंडवा, वार्ड 26 वानवाड़ी वैदुवाड़ी, वार्ड 42 रामटेकडी सैयदनगर, वार्ड 47 कोंढवा बुद्रुक, वार्ड 49 मार्केटयार्ड महर्षिनगर, वार्ड 46 महम्मदवाड़ी उरली देवाची और वार्ड 48 अपर इंदिरानगर शामिल है। 

इसलिए किया गया यह निर्णय 

आपको बता दें कि, राज्य चुनाव आयोग ने सीटों में महिला आरक्षण का फैसला करने के लिए लॉटरी निकालने के निर्देश दिए थे। इसके लिए पीएमसी सहित 12 नगर निकायों को अधिसूचना भी जारी की गई थी। मंगलवार को लॉटरी निकलने के बाद इन निकायों में लगभग पचास फीसदी सीटों पर महिलाओं को आरक्षण मिला है।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकेंगी महिलाएं 

चुनाव आयोग के अनुसार महिला आरक्षण होने के बावजूद महिलाएं सभी 173 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। जबकि 87 सीटों पर सिर्फ महिला उम्मीद्वार ही चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। दूसरी ओर अब पुरुष प्रत्याशी उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ सकेंगे, जिनपर महिला आरक्षण नहीं है। ऐसे में अब जो प्रत्याशी महिला आरक्षित वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस रहे थे, उन्हें अपने परिवार की महिलाओं को आगे लाना होगा।

अगली खबर