Pune Women Donate Organ: पुणे में दुनिया छोड़ने से पहले इन चार लोगों को नई जिंदगियां दे गई ब्रेन डेड महिला

Pune Women Donate Organ: पुणे में एक 34 वर्षीय तो मौत से हार गई लेकिन जाते-जाते चार लोगों को नई जिंदगी दे गई। जब महिला के बचने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं रही तो उसके परिजनों ने किडनी, लीवर और आंखों को दान कर दिया।

 Brain dead woman gives new life to four people in Pune
पुणे में दुनिया छोड़ने से पहले महिला ने चार लोगों को दी नई जिंदगी  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • पुणे में हुआ दिल छू लेने वाला मामला
  • चार लोगों को मिले ब्रेन डेड महिला के अंग
  • सभी लोगों को अंगों से मिली नई जिंदगी

Pune Women Donate Organ: कई बार इंसान कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उनके मरने के बाद भी उनका नाम लेना कोई नहीं भूलता। ऐसा ही एक मामला पुणे शहर से सामने आया है, जहां एक 34 वर्षीय ब्रेन डेड महिला को जब डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो उसके परिजनों ने दोनों किडनी, लीवर और आंखों को दान कर दिया। जिनमें दो अंगों का फायदा सेना के दो जवानों को भी मिला है। हर जगह जहां ब्रेन डेड महिला के न बचने का गम भी है तो कहीं न कहीं परिजनों द्वारा पेश की गई मिसाल की तारीफ भी हो रही है। वाकई महिला के परिजनों ने साबित कर दिया है कि, दुख और दर्द से ऊपर भी इंसान की इंसानियत अभी बाकी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ब्रेन डेड महिला को पुणे में सेना के एक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। जिस समय महिला को अस्पताल लाया गया, उस समय तक उसके दिमाग ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया था। महिला जिंदा लाश की तरह थी। डॉक्टर ने उन्हें महिला की कंडीशन बताई तो उन्हें भी साफ हो गया कि अब उसके बचने का कोई तरीका नहीं बचा है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने महिला के शरीर के कुछ अंग दान कर एक अच्छी मिसाल पेश की और चार नए लोगों की जिंदगियों में रंग भर दिया। इन चारों लोगों और इनके परिवार के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी।

इनको दिए गए महिला के अंग

खास बात है कि महिला के अंग जिन्हें दिए गए हैं, उनमें दो सेना के जवान भी शामिल हैं। इस बात की चर्चा हर जगह हो रही है। दोनों सेना के जवानों को किडनी की परेशानी चल रही थी और ऐसे में महिला की दोनों किडनियां दोनों जवानों को दान कर दी गई। महिला तो नहीं रही लेकिन उसकी किडनियों से अब सेना के जवानों के जीवन में जरूर जिंदगी का दीया जल सकेगा। वहीं महिला के परिजनों की ओर से आंखों को सेना के मेडिकल कॉलेज के आई बैंक और उसके लीवर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती एक मरीज को लगाया गया है।

अगली खबर