Pune Weather Update: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, पुणे में 2 मई से करवट लेगा मौसम, बारिश का अनुमान

Pune Weather Update: पुणे में भीषण गर्मी का हाहाकार जारी है। ऐसी गर्मी के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि दो मई से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार से पुणे के कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर ये बारिश होती है तो सीजन की पहली प्री-मानसून बरसात होगी।

Climate change in Pune
पुणे में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत   |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • पुणे शहर में भीषण गर्मी का हाहाकार जारी
  • मौसम विभाग का जल्द बारिश का अनुमान
  • 2 मई से पुणे में करवट ले सकता है मौसम

Pune Weather Update: भीषण गर्मी और लू में झुलस रहे पुणवासियों के लिए राहत की खबर है। आने वाली दो मई से पुणे में मौसम करवट ले सकता है जिस वजह से बारिश का अनुमान है। अगर बारिश हुई जलाने वाली इस गर्मी से लोगों को काफी राहत पहुंचेगी। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पुणे और आसपास के इलाकों में जल्द ही पहली मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगले कुछ दिन मौसम का पारा भी थोड़ा नीचे गिर सकता है, यानी तापमान में थोड़ी ठंडक देखी जा सकती है। 

मौसम विभाग ने इससे पहले अनुमान लगाया था कि शुक्रवार 29 अप्रैल और शनिवार तीस अप्रैल को बारिश की बूंदे बरस सकती हैं। हालांकि, इन दिनों मौसम में कुछ बड़ा बदलाव देखने नहीं मिला और गर्मी की मार लोगों पर जारी रही। बता दें कि, अब पुणे में जिस दिन बारिश होगी, वह प्री मानसून बारिश मानी जाएगी। अगर दो मई को मौसम करवट लेता है तो यह राज्य की पहली प्री मानसून बरसात होगी। 

पुणे में गर्मी से हाहाकार

आपको बता दें कि, गर्मी की मार पुणे में काफी ज्यादा नजर आ रही है। मौजूदा समय में पुणे के कई इलाके सूखे की चपेट में है। अधिकतर सालों में मार्च या अप्रैल महीने में पुणे के कुछ इलाकों में एक-दो बार वर्षा देखने को मिल जाती है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। पिछले करीब 60 दिनों से पुणे में बारिश का नाम तक नहीं दिखा। यहां तक की किसी एक इलाके में दो बूंदे भी नहीं गिरती नजर आईं। इस वजह से गर्मी का हाहाकार बढ़ता गया और अब अपने चरम पर पहुंच चुका है।

गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल

पुणे में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों से बाहर तक नहीं निकल रहे हैं। सिर्फ काम-धंधे वाले या आपातकाल स्थिति में ही लोग बाहर निकल रहे हैं। हालात ये है कि कुछ दिनों तक बारिश नहीं आई तो लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो जाएगी।

अगली खबर