हनी ट्रैप में फंसा पुणे का बिजनेसमैन, फिल्मी अंदाज में बिछाया गया ब्लैकमेलिंग का जाल और फिर ऐसे कमाया माल

Pune Crime News: पुणे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बिजनेसमैन को डराया कि उसने नाबालिग महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसके बदले उन्होंने पीड़ित से 67 लाख रुपये की उगाही की। महिला के फरार होने के दौरान क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Pune Crime News
हनी ट्रैप में फंसा पुणे का बिजनेसमैन  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पुणे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
  • नाबालिग महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर डराया
  • पीड़ित से 67 लाख रुपये की उगाही की

Pune Crime News: एक महिला और दो लोगों पर एक बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने का आरोप में है। इन तीनों पर एक बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर उसे झूठे रेप केस में फंसाने का आरोप है। महिला ने पहले बिजनेसमैन के साथ शारीरिक संबंध बनाए फिर अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगी और उससे पैसों की डिमांड करने लगी। पुणे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बिजनेसमैन को डराया कि, उसने नाबालिग महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसके बदले उन्होंने पीड़ित से 67 लाख रुपये की उगाही की। 

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले में हडपसर के रहने वाले चेतन हिंगमायर (35) और निखिल मेहत्रे (28) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि महिला आरोपी फरार है। पीड़िता बिजनेसमैन ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा है कि, वह जनवरी में कोरेगांव भीमा के एक लॉज में गया था जहां उसे महिला का नंबर मिला। 

महिला से शारीरिक संबंध बनाना पड़ा भारी

पीड़ित ने पुलिस को आगे बताया था कि, जब उसने आरोपी महिला से संपर्क किया, तो उसने उसे कोंढवा के खादी मशीन चौक पर आने के लिए कहा। बाद में दोनों बोपदेव घाट गए और संबंध बनाए। शुरुआत में महिला ने पीड़ित से 10 हजार रुपये लिए। बाद में पीड़ित उससे अन्य मौकों पर भी मिला और उसे पैसे दिए। 31 जनवरी 2022 को महिला ने उससे मोपेड खरीदने के लिए पैसे की मांग की, जिसके बाद पीड़ित ने उसे 25,000 रुपये दिए। फरवरी में, पीड़ित को महिला का फोन आया कि वह गर्भवती है और उसके मंगेतर ने पीड़ित के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है। इसके बाद आरोपी महिला और चेतन हिंगमायर ने पीड़ित से मुलाकात की और उससे पैसे वसूले। 

आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की दी धमकी

मार्च में महिला और चेतन हिंगमायर ने फिर से पीड़ित बिजनेसमैन से संपर्क किया और उसे बताया कि, उन्होंने उसके खिलाफ वानोवरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। एक बार फिर पीड़ित ने पैसे का भुगतान किया। अप्रैल में, अपराधियों ने उसे फिर से बुलाया, धमकी दी कि पुलिस उसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है, और उसे निखिल मेहत्रे के खाते में पैसे जमा करने के लिए मजबूर किया। पीड़ित की परेशानी बढ़ती जा रही थी क्योंकि आरोपियों ने उससे कहा कि आरोपी महिला उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगी। बाद में रुपये न देने पर अपराधियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

आरोपी महिला फरार

इस पूरे गिरोह ने उससे कुल मिलाकर 67.7 लाख रुपये की रंगदारी ली। आखिर में शिकायतकर्ता ने क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 के अधिकारियों के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी महिला मौके से फरार होने में कामयाब रही। जबकि क्राइम ब्रांच ने हिंगमायर और मेहत्रे को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने हिंगमायर और मेहत्रे को पुलिस हिरासत में दे दिया है। हिंगमायर पर पहले से चोरी, डकैती, धोखाधड़ी और जालसाजी के आठ मामले दर्ज हैं।

अगली खबर