Pune Crime News: खाना देने आए फूड डिलीवरी ब्वॉय ने महिला को जबरदस्ती किया KISS, छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

Pune Crime News: खाना डिलीवरी करने एक शख्स ने महिला के साथ छेड़छाड़ की । उसने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद उसने महिला को धन्यवाद कहते हुए दो बार किस कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को फोन पर मैसेज भी किए।

Pune Crime News
महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में फूड डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • खाना डिलीवरी करने वाले एक शख्स ने महिला के साथ छेड़छाड़ की है
  • महिला को 'धन्यवाद' कहते हुए दो बार किस कर दिया
  • आरोपी ने पीड़िता को फोन पर मैसेज भी किया

Pune Crime News: पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां खाना डिलीवरी करने आए शख्स ने खाने का ऑर्डर देने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ की है। डिलीवरी ब्वॉय ने खाना देने के बाद महिला को धन्यवाद कहने के बहने उसके गाल पर दो बार किस किया और भाग गया। जिसके बाद पीड़िता ने डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। घटना 17 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे पुणे के येवालेवाड़ी इलाके की है। 

पीड़ित महिला ने कोंढवा थाने में डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले पर पुलिस ने कहा है कि महिला की शिकायत के आधार पर कोंढवा थाने के अधिकारियों ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान रईस शेख के तौर पर हुई है। 

'धन्यवाद' देने के नाम पर किया किस

कोंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के माध्यम से खाना का ऑर्डर किया था। रईस शेख उसका ऑर्डर लेकर आया। खाने का पैकेट सौंपने के बाद उसने महिला से एक गिलास पानी मांगा। पीड़िता ने जब रईस शेख को पानी दिया तो उसने महिला को अपने पास खींच लिया और उसे किस कर दिया। आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसके चाचा की तरह है और अगर उसे कुछ चाहिए तो उसे बताए। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता को फोन पर मैसेज भी किया, लेकिन उसे तुरंत डिलीट कर दिया।

पानी मांगने के बाद फिर करने लगा छेड़छाड़

पुलिस ने मुताबिक आरोपी रईस ने फिर से महिला से एक गिलास पानी मांगा और जैसे ही महिला ने उसे पानी दिया था, इस बार आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन हाउसिंग सोसाइटी के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 354ए के तहत गिरफ्तार किया, हालांकि उसे थोड़ी देर बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।

अगली खबर