Pune Murder: प्यार करने की खौफनाक सजा, पुणे में गर्लफ्रेंड को होटल बुलाकर कर दी बेरहमी से हत्या

Pune Murder: महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय शख्स ने अपनी 23 साल की प्रेमिका को होटल रूम में ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Pune Man arrested for allegedly killing Girlfriend
बॉयफ्रेंड ने कर दी गर्लफ्रेंड की हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पुणे में गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या
  • पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
  • जरा से विवाद को लेकर हुई वारदात

Pune Murder: महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर डाली। आरोपी प्रेमिका को एक होटल के रूम में ले गया था, जहां दोनों की पहले जोरदार बहस हुई जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी युवक ने महिला का कत्ल कर दिया। दोनों पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में थे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सचिन राजू शिंदे के रूप में की गई है जो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करता है। उसका पिछले 6 महीनों से 23 वर्षीय एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। रविवार को आरोपी और मृतका एक साथ होटल पहुंचे थे। जहां दोनों की किसी बात पर काफी ज्यादा बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी उन बातों को झेल नहीं पाया और गुस्से में महिला की हत्या कर दी।

हत्या कर फरार हो गया था आरोपी

लड़की की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं होटल स्टाफ को सोमवार सुबह को कमरे के बाथरूम में लड़की का शव मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वे पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में थे और लड़की अब उससे पैसा मांगती थी और शादी करने का दबाव डाल रही थी। होटल में करीब साढ़े आठ बजे रात को उसकी और मृतका के बीच काफी तीखी बहस हो गई जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने लड़की की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।

अगली खबर