PMC Election 2022: पुणे महानगरपालिका चुनाव की मतदाता सूची जारी, वोटर इस तरीख तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

PMC Election 2022: पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रारुप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार, महानगरपालिका के चुनाव में वर्ष 2017 की तुलना में इस साल 8 लाख 23 हजार 916 अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अब महानगरपालिक क्षेत्र में कुल 34 लाख 54 हजार 714 मतदाता हो गए हैं।

Pune Municipal
पुणे महानगरपालिका चुनाव का प्रारुप मतदाता सूची जारी   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • प्रारुप मतदाता सूची पर एक जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
  • प्रभाग क्रमांक 54 सबसे बड़ा, यहां 1 लाख 3 हजार 959 मतदाता
  • 8 जुलाई तक सभी बदलाव कर 9 जुलाई को जारी होगी फाइनल सूची

PMC Election 2022: पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रारुप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार, महानगरपालिका के चुनाव में वर्ष 2017 की तुलना में इस साल 8 लाख 23 हजार 916 अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि, प्रभाग क्रमांक 54 में 1 लाख 3 हजार 959 मतदाता है। यह पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में एक लाख से अधिक मतदाता वाला एकमात्र प्रभाग है। वहीं प्रभाग क्रमांक 24 में सबसे कम 34 हजार 80 मतदाता हैं।

प्रारुप मतदाता सूची की यह जानकारी अतिरिक्त आयुक्त रवींद्र बिनवडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्‍होंने बताया कि, नागरिक, राजनीतिक पार्टियों के शिकायत के बाद मतदाता सूची में बदलाव भी किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि, राज्य चुनाव आयोग ने 31 मई 2022 को विधानसभा के लिए फाइनल मतदाता सूची जारी की थी। यही सूची महानगरपालिका चुनाव के लिए भी इस्तेमाल की जाएगी। इस सूची के अनुसार, महानगरपालिका क्षेत्र में अब 34 लाख 54 हजार 714 मतदाता हैं। इनके लिए 2900 मतदाता सूची तैयार की गई है। इस सूची को प्रभाग रचना के अनुसार बांटा गया है।

आपत्तियों की जांच के लिए टीम

मतदाता सूची के इस प्रारुप रचना पर लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। इस क्षेत्र का कोई भी मतदाता 1 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। जिला उपायुक्त यशवंत माने ने बताया कि, प्रारुप मतदाता सूची पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की पड़ताल के लिए प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर 10 लोगों की टीम तैयार की गई है। लोगों से आपत्तियां मिलने के बाद उसकी जांच के लिए यह टीम प्रत्यक्ष जगह पर जाकर निरीक्षण करेगी। अगर आपत्ति में सच्चाई मिलती है तो उसमें बदलाव किए जाएंगे। ये सारे बदलाव 8 जुलाई तक करके 9 जुलाई को फाइनल मतदाता सूची घोषित की जाएगी। इसके साथ चुनाव के तारीखों की घोषणा भी की जा सकती है।

अगली खबर