Pune Municipal Corporation: पुणे नगर निगम खास अंदाज में मनाएगा पर्यावरण दिवस, शुरू होगी प्लॉगेथॉन मेगा ड्राइव

Pune Municipal Corporation: पुणे नगर निगम पांच जून को आ रहे पर्यावरण दिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पुणे निगम प्लॉगेथॉन मेगा ड्राइव शुरू करने जा रहा है। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

PMC Plugathon 2022 Mega Drive on 5 june Environment Day
पुणे नगर निगम खास अंदाज में मनाएगा पर्यावरण दिवस  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पर्यावरण दिवस को खास तरीके से मनाएगा पुणे
  • पुणे नगर निगम शुुरू कर रहा प्लॉगेथॉन अभियान
  • पुणे के इस अभियान में सैंकड़ों लोग होंगे शामिल

Pune Municipal Corporation: पर्यावरण और स्वच्छता की जागरूकता के साथ पुणे नगर निगम इस बार पर्यावरण दिवस खास अंदाज में मनाने जा रहा है। दरअसल, पुणे नगर निगम पर्यावरण दिवस के मौके पर प्लॉगेथॉन मेगा ड्राइव शुरू करने जा रहा हैं। पुणे नगर निगम के इस अभियान में सैंकड़ों की तादाद में लोग शामिल होंगे। जिनमें कई एनजीओ और संस्थाएं भी शामिल होंगी। पुणे प्लॉगेथॉन के लिए शहर के करीब 134 सड़कों को चुना गया है। इसके साथ ही हिल स्पॉट्स, रामनदी, और कई नदियों के घाटों समेत कई जगहों को इवेंट के लिए साफ किया जाएगा। 

पीएमसी ने इस बारे में ऐलान करते हुए कहा कि, पर्यावरण दिवस पर पुणे शहर साफ-सफाई के लिए तैयार है। पुणे नगर निगम प्लॉगेथॉन 2022 मेगा ड्राइव आयोजित करने जा रहा है। शहर को सुंदर और साफ बनाने के लिए आज ही अपना नाम रजिस्टर करें। बता दें कि, पुणे प्लॉगेथॉन मेगा ड्राइव में काफी संख्या में शहर के लोग, गैर सरकारी संगठन, कॉर्पोरेट कंपनियां, कॉलेज, एनएसएस, एनसीसी, पुणे जिला सहकारी हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड, नेहरू युवा केंद्र समेत अन्य लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

हुआ साइकिल रैली का आयोजन 

पुणे प्लॉगेथॉन के प्रचार को लेकर पुणे नगर निगम के नगर आयुक्त और प्रशासक विक्रम कुमार के मार्गदर्शन में 29 मई 2022 को ग्रैंड साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। साइकिल रैली के जरिए प्रचार किया गया था। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. कुणाल खेमनार, डॉ. रविंद्र बिनवाडे, विलास कनाडे और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ीं आशा राउत आदि उपस्थित रहे थे। पुणे प्लॉगेथॉन के प्रचार के लिए की गई साइकिल रैली नगर निगम के मुख्य भवन से शुरू हुई। जिसके बाद साइकिल रैली पुणे नगर निगम-मॉडर्न कैफे-जंगली महाराज रोड-अलका टॉकीज-तिलक रोड-पुरम चौक-बाजीराव रोड-शनिवार वाडा से होते हुए निकली। करीब 300 लोगों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस रैली में जुड़ने के लिए कहा गया। काफी संख्या में लोग रैली में शामिल भी हुए। 

अगली खबर