Pune Police Action: पुणे पुलिस के हत्थे चढ़ी चोरनी, ज्वैलर की दुकान से धोखे से सोना लेकर हो गई थी फरार

Pune News: पुणे पुलिस ने ढाई करोड़ के सोने के चोरी की आरोपी महिला को पकड़ लिया है। महिला ने एक ज्वैलरी शॉप की दुकान से यह सोना चोरी किया था। शॉप के मालिक ने मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Pune Crime News
पुणे पुलिस ने सोना चोरी करने वाली महिला को पकड़ा  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • ढाई करोड़ के सोने के बिस्किट धोखे से लेकर गायब हो गई थी महिला
  • पुणे की फरासखाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • ज्वैलरी शॉप के मालिक से पहले से परिचित थी महिला

Pune Crime News: पुणे की पुलिस ने सोना चुराने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महिला ने ज्वैलरी की दुकान से सोने की खरीदी कर गाड़ी में रखे हुए पैसे लाने का कहकर 2 करोड़ 60 लाख रुपए मूल्य के 5 किलो सोने के बिस्किट लेकर फरार हो गई थी। आरोपी महिला को फरासखाना पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है उसका नाम माधवी सूरज चव्हाण (उम्र-32 वर्ष, निवासी-खारघर) है। बता दें कि इस मामले में ज्वैलरी शॉप के मालिक राकेश सोलंकी ने फरासखाना पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार माधवी सूरज चव्हाण पोपटलाल गोल्ड नामक दुकान से हमेशा सोना लेकर जाया करती थी। इसलिए वह ज्वैलरी शॉप के मालिक से परिचित थी। वह पुणे से सोना ले जाकर खारघर में बेचा करती थी। वह हमेशा किलो-आधा किलो सोना खरीदा करती थी। लेकिन घटना के दिन उसके मन में लालच आ गया और वह ढाई करोड़ का सोना लेकर फरार हो गई।

महिला ने ऐसे दिया शॉप वाले को चकमा

मिली जानकारी के अनुसार माधवी दोपहर तीन बजे के करीब रविवार को पेठ मार्केट स्थित गोल्ड की दुकान पर आई। उसने कहा कि वह प्रेग्नेंट है इसलिए बार-बार आना- जाना नहीं हो पाएगा। इसलिए उसने करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपए के 5 किलो सोने के बिस्किट खरीद लिए। आरोप है कि उसने कुछ रकम नकद और कुछ आटीजीएस करने के लिए कहा था। उसने सोने के बिस्किट गाड़ी में रखकर नगद के पैसे घर से लाने का बहाना बनाया। ज्वैलरी शॉप के मालिक ने उसके साथ एक कर्मचारी को भेज दिया लेकिन महिला ने उसे भी चकमा दे दिया और सोना लेकर फरार हो गई।

सोना लेकर भागने के बाद बंद किया मोबाइल

बता दें कि सोना लेकर भागने के बाद उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। इससे शक होने पर शॉप मालिक सोलंकी ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर उसका पता लगा लिया। पुलिस को उसके खारघर में होने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम गठित की गई। इसके बाद टीम खारघर पहुंची और उस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपनिरीक्षक शिंदे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

अगली खबर