Pune News: उच्च शिक्षित-अच्छी जॉब करने वाले दो मनचले पकड़े, जॉगिंग करती महिलाओं से की थी छेड़छाड़

Woman Molested In Pune: पुणे की चंदन नगर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को पकड़ा है। ये दोनों ही मनचले पेइंग गेस्ट के रूप में रह रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों का पता लगाया।

Molestation in Pune
(प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने खोला राज
  • मनचलों की एजुकेशन और जॉब जानकर हैरान रह गई पुलिस
  • शराब के नशे में कर दी हरकत

Woman Molested In Pune: कहते हैं पढ़ाई लिखाई सिर्फ अच्छी नौकरी ही नहीं अच्छा आचार-व्यवहार भी सिखाती है। लेकिन पुणे में इससे उल्ट एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चंदन नगर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले पकड़े हैं। मनचलों की पहचान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर हुई। हैरानी की बात तो यह है कि ये दोनों आरोपी न सिर्फ उच्च शिक्षित है, बल्कि बड़ी कंपनी में अच्छी जॉब करते हैं। जब पुलिस को पूछताछ में इसकी जानकारी मिली तो वह भी हैरान रह गई। दोनों आरोपियों की उम्र 28 से 30 साल के बीच में है। 

चंदन नगर पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ इंपेरियम अल्फा सोसायटी के आस-पास जॉगिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां दो मनचले आए और उसे छेड़ते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सोसायटी के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू किया। फुटेज मिलने पर पुलिस ने मनचलों का पता लगाया। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी एक बिल्डिंग में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

 हैरान रह गई पुलिस 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने लाई और पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूला। पुलिस उस समय हैरान हर गई जब उन्हें पता चला कि दोनों ही ​युवक अच्छे पढ़े-लिखे हैं और एक निजी कंपनी में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के एक दिन पहले दोनों ने रातभर शराब पी। सुबह उठने के बाद दोनों बाइक लेकर निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और युवतियों को जॉगिंग करते देखा तो उनसे छेड़छाड़ कर दी। युवतियों के चिल्लाने पर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए दोनों फरार हो गए। हालांकि अब दोनों सलाखों के पीछे हैं।

अगली खबर