पुणे में दिखी गुस्से की आग, नौकरी से निकाला तो मालिक के शोरूम को लगा दी आग, खाक हो गया 50 लाख का माल

Pune Crime: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शोरूम से नौकरी से निकाले जाने से नाराज दो कर्मचारियों ने फर्नीचर की दुकान को आग के हवाल कर दिया।

Pune Crime News
पुणे में नौकरी से निकाले जाने पर 2 लोगों ने मालिक के शोरूम को लगा दी आग  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पुणे में हैरान कर देने वाला मामला
  • शोरूम से निकाला तो लगाई आग
  • 50 लाख का फर्नीचर जलकर राख

Pune Crime: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शोरूम मालिक को दो कर्मचारियों को निकालना काफी ज्यादा महंगा साबित हो गया। नौकरी खोने से नाराज कर्मचारियों ने शोरूम को ही आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद शोरूम में रखा करीब 50 लाख रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। दुकान मालिक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। लेकिन पुलिस शिकायत के आधार पर जल्द ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला पुणे के ऊरुली कंचन इलाके का है। आरोपियों की पहचान ओमकार गायकवाड़ और अनिकेत मोटे के रूप में की गई है। दोनों इसी इलाके के रहने वाले हैं। दोनों एक फर्नीचर शोरूम में काम करते थे। हाल ही में शोरूम मालिक स्वपनिल भगवान ने दोनों को एक साथ किसी बात को लेकर नौकरी से निकाल दिया था। इसी बात से दोनों पिछले कई दिनों से नाराज चल रहे थे। इसी दौरान दोनों ने मालिक को नुकसान पहुंचाने का प्लान बनाया। जिसके तहत दोनों आरोपियों ने शोरूम को ही आग के हवाले कर दिया। शोरूम में आग लगने की वजह से सारा सामान जलकर राख हो गया।

बदला लेने के लिए लगा दी दुकान में आग 

पुणे में 36 वर्षीय शोरूम मालिक ने शोरूम के जलने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शोरूम मालिक ने बताया कि, ओमकार और अनिकेत ने उनके शोरूम में आग लगाई है। पहले दोनों उन्हीं के शोरूम में काम करते थे लेकिन कुछ दिनों पहले ही दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया था। तबसे ही दोनों काफी ज्यादा नाराज चल रहे थे और बदला लेने के लिए उन्होंने शोरूम को ही आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोनों में से किसी आरोपी की गिरफ्तारी की अभी तक खबर नहीं हुई है।

अगली खबर