New Year Punjabi hit Songs: नए साल में डांस फ्लोर पर आने को मजबूर कर देंगे ये पंजाबी गाने

पंजाबी
Updated Dec 31, 2019 | 19:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Naye Saal ke Punjabi Gane: पार्टी हो और पंजाबी गाने न बजें तो सेलिब्रेशन कहीं न कहीं अधूरा लगता है। अपने सेलिब्रेशन में जरूर बजाएं ये पंजाबी हिट गाने।

Punjabi new year songs
नए साल के पंजाबी गाने  |  तस्वीर साभार: YouTube

नई दिल्ली: नया साल दरवाजे पर दस्तक दे चुका है और इसी के साथ लोग नए नए बधाई संदेशों के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच लोग पार्टी की योजना भी बना रहे हैं और इस दौरान म्यूजिक न हो ऐसा कैसे हो सकता है। क्योंकि बिना म्यूजिक के पार्टी का सेलिब्रेशन फीका लगता है। म्यूजिक में भी पंजाबी गानों का अपना अलग रौब है और इन गानों को डांस फ्लोर पर मौजूद लोग काफी पसंद करते हैं। यहां देखें पंजाबी गानों के 5 शानदार वीडियो जो न्यू ईयर में आपकी पार्टी के म्यूजिक की जान बन सकते हैं।

1. दिलजीत दोसांझ का गाना 5 तारा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसका वीडियो भी खूब पसंद किया जाता है। जिसे आप यहां देख सकते हैं।

2. यहां सुनें जस्सी गिल का पंजाबी गाना 'बापू जिमीदार'।

3. परमीश वर्मा के गाने को बनाइए अपनी पार्टी की शान। उनका 'गाल नी कड़नी' गाना काफी लोकप्रिय है।

4. गुरु रंधावा तो पंजाबी म्यूजिक के चमकते सितारे हैं। उनका गाना 'सूट' आपकी न्यू ईयर पार्टी को भी चमका सकता है।

5. गुरु रंधावा का ही एक और गाना है जो आपको पसंद आ सकता है। यहां देखें 'लाहौर' का वीडियो।

पंजाबी गानों के साथ अपने न्यू ईयर को जमकर सेलिब्रेट करें और लोगों के साथ नए साल में प्यार बांटकर खुश रहें। नव वर्ष की हार्दिक बधाई।

अगली खबर