Kaka New Punjabi Song: आते ही छाया काका का नया पंजाबी गाना 'तीजी सीट', अब तक मिले 30 लाख से अधिक व्यूज

Kaka New Punjabi Song Teeji Seat: काका का नया पंजाबी गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Latest Punjabi Song Teeji Seat: पंजाबी सिंगर काका के गाने सोशल मीडियो पर खूब धमाल मचाते हैं। काका के गाने लगातार फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अब सिंगर नया गाना 'तीजी सीट' लेकर आए हैं, जो यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद छा गया है। काका के इस गाने को अब तक 30 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये पंजाबी गाना काका और आकांक्षा सरीन पर फिल्माया गया है। दोनों का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। गाने के वीडियो में आकांक्षा सूट काफी खूबसूरत दिख रही हैं। आप इस गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर