VIDEO: धमाल मचा रहा पंजाबी सिंगर शिवजोत का ये नया गाना, मिले 20 लाख से ज्यादा व्यूज

Shivjot News Song Beautiful: शिवजोत का नया गाना 'ब्यूटीफुल' रिलीज हो गया है। इस गाने को 20 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

शिवजोत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर हैं। शिवजोत ने अपने करियर में एक से एक कई सुपरहिट गाने दिए हैं। पंजाबी सुनने वालों के बीच शिवजोत का अच्छा खासा क्रेज देखा जाता है। फैंस शिवजोत की आवाज के साथ उनकी एक्टिंग को भी बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में शिवजोत का नया गाना ब्यूटीफुल रिलीज हुआ है, जिसने आते ही धमाल मचा दिया है। गाने में दिखाया गया है कि शिवजोत के घर लड़की वाले रिश्ता लेकर आ रहे होते हैं। लेकिन शिवजोत  अपनी गर्लफ्रैंड की खूबसूरती पर फिदा है। गाने में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। इस गाने को अब तक 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जिससे इसकी पॉपुलेरिटी को बयां हो रही है। गाने में शिवजोत और गुलरेज अख्तर ने अपनी शानदार आवाज दी है। वहीं लिरिक्स भी शिवजोत ने ही लिखे हैं जबकि म्यूजिक द बॉस ने दिया है।

अगली खबर