New Punjabi Song: लोगों का दिल छू रहा मेहताब विर्क का नया पंजाबी गाना 'यारा ओ यारा', देखें वीडियो

Mehtab Virk New Song: पंजाबी सिंगर मेहताब विर्क का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'यारा ओ यारा' है। फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है।

Mehtab Virk Punjabi Song Yaara O Yaara Song: पंजाबी सिंगर मेहताब विर्क के कई ऐसे गाने हैं जो फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लोग इनके नए-नए गाने रिलीज होने का इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में मेहताब विर्क का नया गाना 'यारा ओ यारा' रिलीज हुआ है। यह गाना लोगों के दिल छू रहा है और अब तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि इस पंजाबी गाने के लिरिक्स मनिन्द्र ने लिखे हैं और म्यूजिक देशी रोट्ज ने दिया है। सोशल मीडिया पर ये गाना काफी वायरल हो रहा है। आप भी मेहताब विर्क के नए गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर