द दूरबीन के साथ आलिया भट्ट का पंजाबी गाना Prada हुआ रिलीज, डांस मूव्ज से एक्ट्रेस ने जीता दिल

पंजाबी सॉन्ग
Updated Aug 13, 2019 | 12:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आलिया भट्ट के पहले म्यूजिक वीडियो Prada का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। द दूरबीन के साथ उनका ये पंजाबी गाना अब रिलीज हो गया है।

Alia Bhatt Prada song out
Alia Bhatt Prada song out  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट का पहला म्यूजिक वीडियो हुआ आउट
  • इसमें वे लैम्बॉर्गिनी फेम द दूरबीन के साथ नजर आ रही हैं
  • Prada सॉन्ग में आलिया का स्टाइलिश अवतार दिख रहा है

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट के नए म्यूजिक वीडियो 'Prada' के चर्चे हैं। लैम्बॉर्गिनी फेम डूओ द दूरबीन के साथ आलिया के सॉन्ग का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि ये पंजाबी गाना अब रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग में आलिया के डांस मूव्ज से सबका ध्यान खींचा। खास बात ये है कि ये आलिया का पहला म्यूजिक वीडियो है।

तीन मिनट लंबे इस वीडियो की शुरुआत द दूरबीन और आलिया से होती है। लैम्बॉर्गिनी के सिंगर्स ओंकार सिंह और गौतम शर्मा को साथ में द दूरबीन के नाम से जाना जाता है। इस पंजाबी गाने को द दूरबीन ने श्रेया शर्मा के साथ मिलकर आवाज दी है। इसके बोल लिखने के साथ-साथ गाने को कंपोज भी द दूरबीन ने ही किया है। गाने में आलिया अलग-अलग स्टाइल में नजर आ रही हैं। इसमें आलिया Prada की डिमांड कर रही हैं।

आलिया उन स्टार्स में से हैं, जिन्हें अपने काम के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद हैं। म्यूजिक वीडियो के अलावा वे सिंगिंग में डेब्यू कर चुकी हैं। ऐसे में उन्हें किसी वीडियो में गाते देखना उनके फैंस जरूर पसंद करेंगे। इस सॉन्ग को जैकी भगनानी के रिकोर्ड लेबल JJust Music ने प्रजेंट किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो आलिया ने अपनी फिल्म सड़क 2 का एक शैड्यूल पूरा किया है। अपने करियर के इतने सालों में पहली बार आलिया अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम कर रही हैं। महेश भट्ट भी करीब दो दशक बाद डायरेक्शन में कमबैक कर रहे हैं। ये फिल्म 1991 में आई फिल्म सड़क का सीक्वल है। जिसमें आलिया के साथ उनकी बहन पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

इसके बाद अब आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इसमें वे अपने से दोगुनी उम्र के सलमान खान के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी। हालांकि फिल्म में दोनों की उम्र के अंतर को जस्टिफाई किया जाएगा। इसके अलावा आलिया के पास रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र और जूनियर एनटीआर के साथ एसएस राजामौली की RRR भी है।

अगली खबर