रैप किंग बादशाह के इस पंजाबी गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, करोड़ों बार देखा गया वीडियो

पंजाबी सॉन्ग
Updated Jul 24, 2019 | 22:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रैप किंग के नाम से मशहूर बादशाह का सॉन्ग 'She Move It Like' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब तक इस गाने को केवल यूट्यूब पर 23 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Badshah, She Move It Like Song
Badshah  |  तस्वीर साभार: Instagram

'डीजे वाले बाबू' सॉन्ग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले बादशाह ने अपने सॉन्ग 'She Move It Like' से धमाका कर दिया है। रैप किंग बादशाह का ये गाना रिलीज होते ही लोगों के जुबान पर छा गया था। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 23 करोड़(232 मिलियन) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को रैप किंग बादशाह ने अपनी आवाज देने के साथ ही इसमें परफॉर्म भी किया है।

बादशाह के गाने 'She Move It Like' को काफी शानदार लोकेशन पर शूट किया गया है। ये एक अपबीट गाना है, जिसमें बादशाह डैपर लुक में नजर आ रहे हैं। 3 मिनट 5 सेकंड लंबे इस गाने की शुरुआत बैड बॉय बादशाह के जबरदस्त लुक और पंजाबी लिरिक्स से होती है। इस पूरे गाने में ज्यादातर शॉट्स में बादशाह के साथ खूबसूरत मॉडल्स डांस करते हुए नजर आ रही हैं। गाने में रैप किंग बादशाह का रैप भी काफी शानदार है।

 

 

अपने शानदार गानों से पूरे भारत में धूम मचाने वाले बादशाह के सॉन्ग हर उम्र के लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। 'She Move It Like' गाने ने बादशाह को उनकी बादशाहत बरकरार रखने में काफी मदद की है। डीजे हो या डांस क्लब आपको हर जगह ये गाना सुनने को मिल जाएगा। इस पूरे गाने के बोल जादुई हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगें। बता दें कि बादशाह पंजाबी रैप से काफी फेमस हुए थे। इसके बाद बादशाह ने 2014 में  'फगली' के साथ बॉलीवुड में दस्तक दी थी। बॉलीवुड में भी बादशाह के गाने काफी पॉपुलर हुए हैं। द ब्रेकअप सॉन्ग, बेबी को बेस पसंद है, द हम्मा सॉन्ग, काला चश्मा जैसे शानदार गानों से बादशाह ने लोकप्रियता की नई ऊचाईयों को छुआ।

अगली खबर