Punjabi Song: एमी विर्क के इस पंजाबी गाने के दीवाने हुए दर्शक, तानिया ने अपनी खूबसूरती से जीता दिल

पंजाबी सॉन्ग
Updated Jun 02, 2020 | 18:08 IST

Viral Punjabi Song: पंजाबी गानों को बहुत देखा और पसंद किया जाता है। इन दिनों एमी विर्क और तानिया का एक गाना वायरल हो रहा है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

Ammy Virk Punjabi Song: इन दिनों दर्शकों में बॉलीवुड गानों के साथ- साथ रीजनल गानों को भी बहुत देखा और पसंद किया जा रहा है। पंजाबी गानों को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिलता है जितना की भोजपुरी और हरियाणवी गानों को। रिलीज होते ही ये गाने वायरल हो जाते हैं। इन दिनों एक पंजाबी गाना यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है जिसमें एमी विर्क और तानिया हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर बी प्राक ने गाया है, जिसका नाम है 'जन्नत'। गाने में बहुत क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है, एमी जब भी तानिया को खुश देखते हैं उनके चेहरे पर अपने आप खुशी आ जाती है। गाने में तानिया गांव की लड़की के रोल में हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने का म्यूजिक बहुत स्लो है जो कानों को सुकून देता है। गाने को करीब 4 करोड़ बार देखा जा चुका है। यह गाना फिल्म सुफना का है जो इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी। आप भी देखें वायरल हो रहा ये पंजाबी गाना। 

अगली खबर