Sidhu Moose Wala Song: सिद्धू मूसे वाला का नया गाना 'बंबीहा बोले' रिलीज, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

पंजाबी सॉन्ग
Updated Jun 12, 2020 | 10:55 IST

Sidhu Moose Wala New Song: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला एक जाना मान नाम है। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं, अब उनका हालिया आया नया गाना भी दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हो रहा है।

Sidhu Moose Wala New Song: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए हैं और इन्ही के दम पर अपनी अलग पहचान भी बनाई। उनके कई गाने जैसे तिवेयान दा पुत्त, आज कल वे और सो हाई गाने दर्शकों के फेवरेट गानों के लिस्ट में शुमार हैं। अब हाल ही में सिद्धू मूसे वाला एक और नया पंजाबी गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'बंबीहा बोले'। गाने के लिरिक्स दिल को छु लेने वाला है और इस गाने को उन्होंने अपनी दिलकश आवाज से और भी खूबसूरत बना दिया है। फैंस को उनका ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें इस गाने के बोल सिद्धू मूसे वाला और अमृत मान ने मिलकर लिखे हैं और गाने का संगीत इकवीन्दर सिंह का है। पंजाबी गानों को पसंद करने वाले लोग इस गाने को खूब सुन रहे हैं। हाल ही आए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के इस गाने को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

अगली खबर