Punjabi Song: रिलीज होते ही छाया अफसाना खान का नया गाना कोका, लाखों बार देखा गया गाना

पंजाबी
Updated Feb 02, 2021 | 14:10 IST

अफसाना खान का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम कोका है। सोशल मीडिया पर ये गाना खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

जानी-मानी पंजाबी सिंगर अफसाना खान के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। लोग इनके गाने देखना बेहद पसंद करते हैं। यूट्यूब पर अफसाना का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम कोका है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने के वीडियो को अब तक 16 लाख 64 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स दीपा पटरन ने लिखे हैं और म्यूजिक दी लिट बॉय ने दिया है। आपको बता दें कि इस गाने को अफसाना खान ने डी हेन्स के साथ मिलकर इस गाने को गाया है। ये पंजाबी गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखिए अफसाना खान का नया पंजाबी गाना।

अगली खबर