Punjabi DJ Song 2020: पेंडु बॉयज का स्वैग से भरा नया पंजाबी गाना ‘गेड़ी रूल्स’ रिलीज, देखें वीडियो

पंजाबी
Updated Jul 23, 2020 | 21:36 IST

A-kay, Pendu Boyz, Jerry- Gedi Rules: लोगों को काफी पसंद आ रहा है एके का नया गाना 'गेड़ी रूल्स', अब तक चार लाख से ज्यादा लोग ने इस गाने को यूट्यूब पर अपना प्यार दिया है, पूरा गाना स्वैग से भरा हुआ है।

पंजाब के मोहाली में जन्मे एके का असली नाम अमरिंदर सिंह खारोख है। उन्होंने गायकी में अपने करियर की शुरुआत 2012 में 'कलयुग' गाने से की थी, शुरुआत में यह गाना ज्यादा हिट नहीं हुआ और उनको उनकी पहचान नहीं मिली, लेकिन वह निराश नहीं हुए और लगातार प्रैक्टिस करते रहें। फिर, 2013 में आए उनके गाने 'मुंडा आईफोन वर्गा' से उनका काफी नाम हुआ, इस गाने ने उनको उनकी पहचान दिलाई और वह रातों-रात लोकप्रिय हो गएं। उसके बाद से एके‌ ने बहुत सारे हिट गाने दिए, और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब एके की पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है। लोग उनके साथ काम करने के लिए बेचैन रहते हैं। आपको बता दें कि इस गाने को एके ने खुद लिखा है और गाया है। वही, पेंडु बॉयज ने इस गाने में म्यूजिक दिया है। लोगों को एके की दमदार आवाज काफी पसंद आ रही है। 

अगली खबर