अंजलि अरोड़ा का नया पंजाबी गाना 'सूफी सूफी' हुआ रिलीज, इस सिंगर के साथ रोमांस करती आ रहीं नजर

पंजाबी
Updated Aug 07, 2022 | 14:56 IST

Anjali Arora New Song Sufi Sufi Latest Video: अंजलि अरोड़ा का नया पंजाबी गाना 'सूफी सूफी' रोमांटिक ट्रैक है। म्यूजिक वीडियो में उनको दिलराज ग्रेवाल के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है...

Anjali Arora Sufi Sufi Latest Video: 'कच्चा बादाम' और लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा की नया पंजाबी गाना रिलीज हो गया है। अंजलि का ये नया पंजाबी गाना 'सूफी सूफी' रोमांटिक ट्रैक। गाने को पंजाबी कलाकार दिलराज ग्रेवाल ने लिखा और गाया है। म्यूजिक वीडियो में दिलराज को अंजलि के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है। 'सूफी सूफी' को मॉस्को में शूट किया गया है। गाने का प्रोडक्शन डिजाइन आलीशान है और इसमें कुछ खूबसूरत लोकेशन हैं। बता दें, अंजलि 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस करने के बाद इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसके बाद उन्हें कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। 

पढ़ें- मशहूर पंजाबी सिंगर जानी को जान से मारने की धमकी, CM भगवंत मान को चिट्ठी लिख मांगी सुरक्षा

अगली खबर