Aroob Khan Song: 'क्यूट अदाओं' से घायल कर रहीं अरूब खान, धमाल मचा रहा नया पंजाबी गाना

पंजाबी
Updated Jun 24, 2020 | 21:11 IST

Aroob Khan Song: अरूब खान का नया पंजाबी गाना इनदिनों काफी धमाल मचा रहा है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Aroob Khan Song: पंजाबी गानों का क्रेज तो बढ़ता ही जा रहा है। इसके साथ ही कई नए गायक और गायिका भी अपने गानों से दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गए हैं। उनमें से एक नाम है- अरूब खान। अरूब खान हाल ही एक गाना लेकर आई हैं, जिसका नाम है- 'क्यूट सॉन्ग'। गाने के वीडियो में अरूब खान वाकई बहुत क्यूट लग रही है। अरूब किसी रंग- बिरंगी तितली की तरह सात्विक संख्यां के इर्द-गिर्द मचलती हुई नजर आती हैं। गाने में सात्विक के इश्क में डूबी अरूब उनका प्यार पाने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं। गाने में दोनों ने ही कमाल की एक्टिंग की है तो वहीं दोनों की जोड़ी भी गाने में खूब जच रही है। आपको बदा दें कि इस गाने के बोल विक्की संधू ने लिखे हैं। गाने का संगीत रजत नागपाल का है। गाने को डायरेक्ट गुरिन्दर बावा ने किया है।

अगली खबर