Naye Punjabi Gane : रिलीज हो गया रियाज अली और आरूब खान का नया गाना 'गुची', यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

पंजाबी
Updated Oct 09, 2020 | 12:01 IST

पंजाब की फेमस सिंगर आरूब खान को रियाज अली से है बेइंतहा प्यार, सपनों में रियाज अली के साथ उन्होंने किया कपल डांस। आरूब खान का नया रोमांटिक गाना 'गुची' हो गया है यूट्यूब पर रिलीज।

पंजाब की यंग और सेंसेशनल आरूब खान किसी परिचय की मोहताज नहीं है। 'क्यूट सॉन्ग' से अपनी पहचान बनाने वाली आरूब खान ने अब अपना दूसरा गाना 'गुची' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है जिसने युवाओं के दिलों में जगह बना ली है। आरुब का 'गुची' सॉन्ग यूट्यूब पर तीसरे नंबर टॉप ट्रेंड कर रहा है और इसे अब तक 3.6 मिलीयन व्यूज मिल चुका है। पहले गाने की तरह आरूब का दूसरा गाना भी सुपरहिट है। गाने में देखा जा सकता है कि आरूब खान रियाज अली की बहुत बड़ी फैन हैं। टीवी पर रियाज अली का डांस देखते हुए वह उन्हें मैसेज करती हैं और उनके सपनों में खो जाती हैं जहां रियाज अली टीवी से निकलकर उनके साथ डांस कर रहे हैं। अपने सपने में वह रियाज के साथ बहुत मज़े करती हैं लेकिन कुछ देर बाद उनका यह सपना टूट जाता है। रियाज की दीवानी आरूब निराश हो जाती हैं तभी उन्हें रियाज का मैसेज आ जाता है जिसे देखकर वह हक्की-बक्की रह जाती हैं और खुशी से झूम उठती हैं। इस गाने में कुछ सीन ऐसे हैं जो आपका मन मोह लेंगे, इस गाने की शूटिंग बहुत सुंदर जगह पर हुई है जिसने इस गाने पर चार चांद लगा दिया है। ‌रियाज गाने में स्मार्ट और चार्मिंग लग रहे हैं वहीं आरूब‌ भी बेहद प्यारी लग रही हैं। आपको बता दें इस गाने को कप्तान ने लिखा है और प्रीतिंदर ने कंपोज किया है।

अगली खबर