सोशल मीडिया पर अयाना खान के नए पंजाबी गाने 'प्रॉमिस' की धूम

पंजाबी
Updated Nov 01, 2021 | 18:05 IST

Ayaana Khan Promise Video Song: पंजाबी सिंगर अयाना खान का नया गाना 'प्रॉमिस' हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। 

Ayaana Khan Latest Punjabi Song Promise: पंजाब की जानी-मानी गायिका अयाना खान एक बार फिर अपने लेटेस्ट गाने 'प्रॉमिस' से लोगों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में अयाना खान का नया पंजाबी गाना प्रॉमिस रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। इस गाने में अयाना खान के साथ जैन इमाम को फीचर किया गया है। प्रॉमिस गाने में देखा जा सकता है कि जैन हमेशा अपना प्रॉमिस टोड़ते रहते हैं. जिससे अयाना खान बहुत नाराज हैं। प्रॉमिस गाने को रामजी गुलाटी ने म्यूजिक दिया है। यह गाना अयाना खान के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में अयाना खान और जैन की जोड़ी कमाल की लग रही है। 

अगली खबर