punjabi song: बी प्रॉक के नए गाने 'उड़ गया' में दिखी क्यूट लव स्टोरी, दिल में उतर जाएगा कहानी

पंजाबी
Updated Jul 02, 2022 | 12:34 IST

B Praak punjabi song UDD GAYA: तेरी मिट्टी जैसे गाने को आवाज देने वाले सिंगर बी प्रॉक का नया पंजाबी गाना उड़ गया रिलीज हो गया है। गाना काफी जबरदस्त है।

B Praak punjabi song UDD GAYA: तेरी मिट्टी जैसे गाने को आवाज देने वाले सिंगर बी प्रॉक का नया पंजाबी गाना उड़ गया रिलीज हो गया है। गाना काफी जबरदस्त है। गाने के बोल जानी के हैं और उन्होंने ही इसे कंपोज किया है।  बी प्रॉक और जानी जिस भी गाने में साथ आते हैं, कमाल कर जाते हैं। इस गाने में एक सरकारी स्कूल दिखाया गया है। एक लड़का स्कूल की ही एक लड़की का डांस देखकर उससे प्यार करने लगता है। हर जगह उसे बस वही दिखाई देती है। वह उसकी तरह डांस करता है, उसका पीछे करता है। गाने के अंत में लड़की को पता चल जाता है कि कोई उसका कितना दीवाना है। गाने में एक क्यूट सी लवस्टोरी दिखाई गई है। 

 

अगली खबर