Jigar Song Addiction: जिगर और अकाइशा का नया धमाकेदार गाना रिलीज, तेवर देखकर गुंडे भी रह गए दंग!

पंजाबी
Updated Nov 07, 2020 | 19:22 IST

Jigar Akaisha Ka Gana: एडिक्शन गाने में जिगर की हिम्मत देखकर गुंडे भी थर-थर कांपने लगे। जिगर और अकाइशा का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

पंजाब के जगमगाते सितारे जिगर एक बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन अपने नए गाने में उन्होंने यह साबित कर दिया की एक सिंगर के साथ वह बहुत टैलेंटेड एक्टर भी हैं। उनका नया गाना एडिक्शन रिलीज हो गया है जिसमें अकाइशा को फीचर किया गया है। यह गाना इतना पावरफुल है कि इसने युवाओं के अंदर जोश भर दिया है। जिगर और अकाइशा का स्वैग भरा अंदाज देखकर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। इस गाने का कांसेप्ट बहुत लाजवाब है जिसमें दिखाया गया है कि गांव के लोग कुछ गुंडों से परेशान है जो उनकी जमीन जबरदस्ती हड़प रहे हैं।

गांव वालों की परेशानी सुनते ही जिगर गुंडों को सबक सिखाने के लिए तैयार हो गए जहां उनके एंट्री को देखते ही दुश्मन थर-थर कांपने लगे। इस गाने में अकाइशा ने भी बहुत बोल्ड एक्टिंग की है, लेकिन साथ में दोनों कलाकारों के क्यूट रोमांस को भी दिखाया गया है। फैंस को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें इस गाने का लिरिक्स नरिंदर Batth ने लिखा है वहीं इकविंदर सिंह ने म्यूजिक दिया है।

अगली खबर