Punjabi Song: काका का नया गाना प्यार सुनकर आप भी हो जाएंगे भावुक, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

पंजाबी
Updated Dec 13, 2020 | 09:09 IST

Punjabi Song: पंजाबी सिंगर काका का यह अंदाज देखकर फैंस उनके दीवाने बन गए हैं। उनके नए गाने प्यार को फैंस का ढेर सारा सपोर्ट मिल रहा है।

Punjabi Song: पंजाबी सिंगर काका जब भी अपने नए गाने लेकर आते हैं सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। उनके गानों में इतना इमोशन भरा रहता है जो लोगों का दिल छू जाता है। इमोशन के साथ उनकी आवाज लोगों को अपना दीवाना बना देती है। इस बार वह‌ अपना नया गाना प्यार लेकर आए हैं।

इस गाने को अब तक 2.7 मिलियन व्यूज मिल‌ चुके हैं। काका के प्यार गाने में देखा जा सकता है कि वह अपनी आपबीती सबको बता रहे हैं। वह अपनी प्रेमिका से बेइंतहा प्यार करते हैं और उनके लिए उन्होंने क्या कुछ नहीं किया था वह अपनी प्रेमिका को सब कुछ याद दिला रहे हैं जो-जो उनके बीच हुआ।

हर वो लम्हा जिसे दोनो नें मिल कर जीया था। इस गाने का लोकेशन बहुत प्यारा है जहां काका और उनकी प्रेमिका को शूट किया गया है। इस गाने में काका बहुत उदास नजर आ रहे हैं जो सभी को अपनी कहानी सुना रहे हैं। आप यह गाना यहां सुन सकते हैं‌।

अगली खबर