Punjabi Song: कमल खैरा अपनी गर्लफ्रेंड को उसके घर से भगाने में हुए कामयाब, रिलीज हुआ नया गाना भाबी

पंजाबी
Updated Jan 04, 2021 | 18:29 IST

Kamal Khera Punjabi Song: कमल खैरा का नया गाना भाबी यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाने में दोस्तों के मदद से कमल खैरा अपनी गर्लफ्रैंड को उसके घर से भगाने में कामयाब हो जाते हैं।

Punjabi Song: कमल खैरा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ ऐसे गायकों में शुमार हैं जिनकी लोकप्रियता ना केवल पंजाब, हरियाणा तक सीमित है बल्कि इनके गाने भारत के अन्य राज्यों में भी खूब धूम मचाते हैं। 

कमल खैरा के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही रातों-रात वायरल हो जाते हैं। हाल ही में कुछ घंटे पहले कमल खैरा का नया गाना भाबी यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाने में कमल खैरा को एक लड़की से प्यार हो जाता है। 

दोनों आपस में बेहद करते हैं, लेकिन लड़की के घर वालों को इस बात का पता चलने पर वह कमल को जान से मारने की कोशिश करते हैं। जिस पर कमल खैरा का दबंग अंदाज देखने लायक है। 

गाने को कुछ ही घंटे में 80 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को कमल खैरा ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने की लिरिक्स जस्सी लोहका ने दिया है। जबकि म्यूजिक गुर सिधु ने दिया है। गाने को कुछ देर पहले देशी जंक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

अगली खबर