कोराला मान और गुरलेज अख्तर का नया गाना पम्मा जट्ट है पंजाबी दमदार गाना जिसने दर्शकों में भर दिया है जोश

पंजाबी
Updated Nov 24, 2020 | 10:32 IST

कोराला मान, गुरलेज अख्तर और ईशा शर्मा का नया गाना पम्मा जट्ट रिलीज हो गया है। ईशा शर्मा के फैंस उनके तेवर भरे अंदाज को देखकर बहुत खुश हैं।

आजकल पंजाबी गाने हर एक दर्शक की पसंद बन गए हैं। कोई भी खुशी वाला कार्यक्रम हो पंजाबी गाने बजना तो जरूरी है। पंजाबी गानों के पॉपुलर होने के पीछे कई सिंगर हैं जिनमें गुरलेज अख्तर और कोराला मान का नाम भी आता है। इन दोनों गायकों का गाना पम्मा जट्ट रिलीज हो गया है जिसमें पंजाब की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा शर्मा को फिल्माया गया है। यह गाना युवाओं को बहुत पसंद आ रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कोराला मान अपने विरोधियों को सबक सिखा कर कॉलेज का इलेक्शन जीत जाते हैं। इस इलेक्शन को जीताने में ईशा शर्मा का बहुत बड़ा हाथ है, ईशा गाने में वह बहुत कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं जिन्होंने अपने विरोधियों का सामना डट कर किया है। इस गाने को कोराला मान ने खुद लिखा है, देसी क्रू ने म्यूजिक दिया है और विक्रमजीत सिंह और जसवीर थिंड ने इस गाने को प्रोड्यूस किया है। आप यह गाना यहां सुन सकते हैं।

अगली खबर