Moti Aankh Punjabi Song 2022: गगन चहल का नया पंजाबी गाना मोटी अंख आउट, देखें ये क्‍यूट वीड‍ियो

पंजाबी
Updated Feb 28, 2022 | 23:13 IST

Latest punjabi song 2022 Moti Aankh: पंजाबी गानों के फैन्‍स के ल‍िए स‍िंगर गगन चहल एक नया गाना लेकर आए हैं। इसका वीड‍ियो बहुत क्‍यूट है। मोटी अंख का वीड‍ियो आप यहां देख सकते हैं।

Moti Aankh, New punjabi song 2022: ढोल और हैवी र‍िम‍िक्‍स से इतर पंजाबी गानों में कुछ सूद‍िंग सॉन्‍ग तलाश रहे हैं तो गगन चहल का नया गाना जरूर सुनें। वैसे इसका वीड‍ियो भी मजेदार है। गायक गगन चहल के साथ गाने में तनुजा चौहान नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत गाने को इकजोत ने डायरेक्‍ट क‍िया है, वहीं इसके बोल गगन ने खुद ही लिखे हैं। गाने की कोर‍ियोग्रफी सुहेल कुरैशी ने की है। गाने को फैज कुरैशी और परीक्षित गुसाईं ने मिलकर प्रोड्यूस क‍िया है जबक‍ि इसका म्‍यूज‍िक कैची का है। हालांक‍ि लवर की खूबसूरत को बखान करता ये गाना वैलेंटाइंस डे बीत जाने के बाद र‍िलीज हुआ है लेक‍िन अगर आपकी पार्टनर ने हां कर दी है तो अब भी ये गाना आप उनके ल‍िए बजा सकते हैं। 

अगली खबर