Punjabi Songs 2020: मेहताब विर्क का पंजाबी गाना 'Dooja Saah' रिलीज, सोनिया मन संग खूब जच रही जोड़ी

पंजाबी
Updated Jul 07, 2020 | 15:07 IST

Punbaji Song Dooja Saah: मेहताब विर्क हाल ही एक गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'दूजा साह'(Dooja Saah)। गाने के वीडियो में मेहताब विर्क और सोनिया मन वाकई बहुत क्यूट लग रहे हैं...

Mehtab Virk ft Sonia Mann Song Dooja Saah: पंजाबी गानों का क्रेज तो बढ़ता ही जा रहा है। इसके साथ ही कई नए गायक और गायिका भी अपने गानों से दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गए हैं। उनमें से एक नाम है- मेहताब विर्क(Mehtab Virk)। मेहताब विर्क हाल ही एक गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'दूजा साह'(Dooja Saah)। गाने के वीडियो में मेहताब विर्क और सोनिया मन वाकई बहुत क्यूट लग रहे हैं। मेहताब गाने में इश्क में डूबे दिख रहे हैं और सोनिया भी प्यार पाने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं। गाने में दोनों ने ही कमाल की एक्टिंग की है तो वहीं दोनों की जोड़ी भी गाने में खूब जच रही है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल विजय धामी ने लिखे हैं। गाने का संगीत पोपसी का है और गाने को डायरेक्ट सोनिया मन ने किया है।

अगली खबर