मनकीरत औलख द्वारा दिए गए खत निमरत को है मुंंह जुबानी याद, दिनभर निमरत करती हैं उनके खत का दीदार

पंजाबी
Updated Nov 30, 2020 | 11:03 IST

पंजाबी सिंगर्स निमरत खैरा और मनकीरत औलख का नया गाना याद रिलीज हो गया है। यह गाना सुनकर आपको खत वाले जमाने की आ जाएगी याद।

बॉलीवुड गानों को कड़ी टक्कर देते हुए पंजाबी गाने आगे निकलते जा रहे हैं। पंजाबी गानों की तरह पंजाबी सिंगर्स भी दर्शकों के दिलों में छाए रहते हैं। मनकीरत औलख और निमरत खैरा जैसे सिंगर दर्शकों के पसंदीदा पंजाबी सिंगर्स हैं। हाल ही में इन दोनों कलाकारों का नया गाना याद रिलीज हुआ है जिसमें निमरत खैरा ने अपने डांस से चार चांद लगा दिया है। ऑलराउंडर निमरत खैरा की आवाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। याद गाने में देखा जा सकता है कि निमरत हर पल मनकीरत औलख के खत को पढ़ती रहती हैं और इन खत के जरिए उन्हें याद करती रहती हैं। मनकीरत औलख का स्टाइल दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है। आप यह गाना यहां सुन सकते हैं।

अगली खबर