Nirvair Pannu New Song: रिलीज हुआ सिंगर निरवैर पन्नू का नया गाना, अब तक इतनी लाख बार देखा गया

पंजाबी
Updated Jun 18, 2020 | 00:50 IST

Nirvair Pannu New Song: पंजाबी सिंगर निरवैर पन्नू के गाने काफी पंसद किए जाते हैं। लोग उनके गानों को सुनकर झूम उठते हैं। अब उनके नए गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

Nirvair Pannu New Song: पंजाबी गानों की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। लोग अब पंजाबी गानों की रिलीज होने का इंतजार करते हैं। हाल ही पंजाबी सिंगर निरवैर पन्नू एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'बंदूक'। गाने में निरवैर पन्नू के साथ उपमा शर्मा भी हैं। गाने के वीडियो में निरवैर पन्नू को उपमा शर्मा से प्यार हो जाता है। निरवैर पन्नू उनके संग जिंदगी के खूबसूरत पलों को बुनने लगते हैं। लेकिन, गाने के अंत में जब वो अपनी मां के कंगन लेकर उनके पास पहुंचते हैं तो हालात बदल जाते हैं। गाने में दोनों की जोड़ी बहुत ही शानदार लग रही है। उपमा शर्मा की खूबसूरती और उनकी मासुमियत दर्शकों के दिलों में उतर जाने वाली है। खास बात ये है कि गाने के बोले भी निरवैर पन्नु ने ही  लिखे हैं। गाने का संगीत दीप रॉयस ने दिया है। इस गाने को अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

अगली खबर