Parmish Verma Latest Punjabi Songs 2021: परमिश वर्मा का नया पंजाबी गाना 'हाथ दिया लीकान' कर देगा इमोशनल, दिल को छू रही यश वदाली की आवाज

पंजाबी
Updated Oct 22, 2021 | 09:50 IST

Parmish Verma Punjabi Song Hath Diyan Leekan: परमिश वर्मा का नया पंजाबी गाना हाथ दिया लीकान रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर आते ही परमिश वर्मा के नए गाने 'हाथ दिया लीकान' ने धमाल मचा दिया है...

Parmish Verma Punjabi Song Hath Diyan Leekan| पंजाब के मशहूर सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने शादी कर ली है। उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें वो अपनी दुल्हन गीत ग्रेवाल के साथ नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच परमिश वर्मा का नया पंजाबी गाना हाथ दिया लीकान रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर आते ही परमिश वर्मा के नए गाने 'हाथ दिया लीकान' (Hath Diyan Leekan) ने धमाल मचा दिया है। इस गाने का प्रोमो जारी किया गया था, तब से ही फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। हाथ दिया लीकान दर्शकों का खूब प्‍यार पा रहा है। इस गाने को अब तक हजारों व्‍यूज मिल चुके हैं। हाथ दिया लीकान पंजाबी गाने को यश वदाली ने आवाज दी है साथ ही उन्होंने इस गाने का म्यूजिक कंपोज किया है। वहीं गाने के लिरिक्स रमन जंगवाल ने लिखे हैं। गाने की लोकेशंस काफी दिलकश हैं और इसे बेहतरीन तरीके से शूट किया गया है। 

अगली खबर