Himmat Sandhu Punbaji Song: इश्क में टूटा पंजाबी सिगंर हिम्मत संधू का दिल, देखें गाने Jutti का वीडियो

पंजाबी
Updated Jun 08, 2020 | 17:57 IST

Himmat Sandhu Song: पंजाबी सिंगर हिम्मत संधू एक जाना माना नाम है। उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अब उनका हालिया रिलीज गाना भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Himmat Sandhu Punjabi Song: पंजाबी सिंगर हिम्मत संधू के गानों की बात ही खास है। उनके सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। पंजाबी गानों के शौकीन लोग उनके इन गानों को सुनते भी खूब हैं। अब हाल ही हिम्मत संधू एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है - 'जुत्ती'। गाने के वीडियो में हिम्मत संधू की गर्लफ्रेंड पढ़ने के लिए कलकता चली जाती हैं। इधर हिम्मत संधू आंखें बिछाए उनका इंतजार करते रहते हैं। आखिरकार कुछ सालों बाद वो वापस लौटती हैं। हिम्मत संधू उत्साहित हो उन्हें लेने पहुंचते हैं। लेकिन उनके दिल को उस वक्त बहुत तकलीफ होती है, जब वो अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देखते हैं। हिम्मत संधू बीते लम्हों को याद करते नजर आते हैं जब दोनों कितने खुश रहा करते थे। आपको बता दें इस गाने के बोल वीत बलजीत ने लिखे हैं और इसमें संगीत निक धामू का है। हाल ही रिलीज हिम्मत संधू के इस गाने को अबतक 1,377,638 बार देखा जा चुका है।

अगली खबर