New Punjabi Song: युवराज हंस और प्रभ गिल का नया पंजाबी सॉन्ग मन जा वे यारा मेरिया र‍िलीज, दोस्ती पर है बेस्ड

पंजाबी
Updated Sep 19, 2021 | 11:29 IST

Punjabi Latest Songs 2021 Mann Ja Ve Yaara Meriya: नया पंजाबी गाना मन जा वे यारा मेरिया कुल 6 दोस्तों की कहानी है। मन जा वे यारा मेरिया गाने में दिखाया गया है कि कैसे सच्चे दोस्त फिर मिलते हैं...

Yuvraaj Hans Latest Punjabi Songs 2021: पंजाबी गानों और इनकी धमाकेदार धुन को लेकर फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। आए दिन नए नए पंजाबी गाने रिलीज होते हैं और फैंस इन पर खूब प्‍यार लुटाते हैं। अब जाने माने पंजाबी स्टार युवराज हंस और प्रभ गिल का नया गाना मन जा वे यारा मेरिया र‍िलीज हो गया है। नया पंजाबी गाना मन जा वे यारा मेरिया कुल 6 दोस्तों की कहानी है। कैसे सबसे कॉलेज फ्रेंड होते हैं और बाद में लड़ाईयां इन्हें दूर कर देती है। हालांकि गाने में दिखाया गया है कि कैसे सच्चे दोस्त फिर मिलते हैं। युवराज हंस के गाने मन जा वे यारा मेरिया को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। गाने में म्‍यूजिक आकाश जंदू ने दिया है और इसके बोल रास ने लिखे हैं। गाने में कलाकारों का अंदाज काफी स्‍टाइलिश नजर आ रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि इस गाने को कितने बड़े स्‍केल पर फ‍िल्‍माया गया है। 

अगली खबर