Punjabi song: किसान आंदोलन के सहयोग में आए निंजा, रिलीज किया नया पंजाबी गाना किसान वर्सेज दिल्ली

पंजाबी
Updated Dec 05, 2020 | 18:49 IST

Punjabi motivational song: पंजाबी सिंगर निंजा अपने गाने के जरिए किसानों की आवाज उठा रहे हैं। किसान आंदोलन का साथ देते हुए एक नए कांसेप्ट के साथ निंजा ने अपना नया गाना किसान वर्सेस दिल्ली रिलीज किया है।

पंजाब के युवा सिंगर निंजा करोड़ों लोगों को अपने गाने से दीवाना बना देते हैं। उनकी आवाज में इतनी ताकत है कि लोग उनके गाने सुनने के लिए बेकरार रहते हैं। हर दिन सुर्खियों में छा रहे किसान आंदोलन का साथ देते हुए निंजा ने अपना नया गाना रिलीज किया है। उनका गाना किसान वर्सेज दिल्ली बहुत पावरफुल है जिसमें किसान के दर्द से लेकर उनके मनोबल तक का व्याख्यान उन्होंने अपने गाने में किया है। किसानों की हिम्मत और जज्बे को निंजा सलाम कर रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं। अपने इस गाने के जरिए उन्होंने किसानों के मनोबल को बढ़ाने की कोशिश की है, किसान वर्सेज दिल्ली गाना कई लोगों को प्रेरित कर रहा है। निंजा का यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, दर्शक इस गाने को देख कर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। निंजा के फैंस ने उनको इस गाने के लिए ढेर सारी बधाई दी हैं वही निंजा को इस गाने के लिए सराहा गया है। आपको बता दें कि Jassi Lohka ने इस गाने को लिखा है वहीं Barrel ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। आप निंजा का प्रेरित कर देने वाला नया गाना किसान वर्सेज दिल्ली यहां सुन सकते हैं। ‌ 

अगली खबर