Latest Punjabi Song 2020: टूटे दिल की कहानी है पंजाबी गाना 'दुख कीनु कीनु', कर देगा आपको भावुक

पंजाबी
Updated May 17, 2020 | 13:13 IST

Latest Punjabi Song 2020: पंजाबी सिंगर साज के गाने हमेशा ही लोगों के दिलों को छू जाते हैं। हालिया रिलीज उनका नया गाना 'दुख कीनु कीनु' भी काफी धमाल मचा रहा है।

Latest Punjabi Song 2020: साज अपने पंजाबी गानों के लिए काफी मशहूर है। उन्होंने पहले ही गोल्ड स्मिथ, रब्बा वे और जट्ट हाय रेट जैसे गाने गाए हैं। जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब हाल ही साज एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'दुख कीनु कीनु'। इस गाने में साज के साथ तरणप्रीत कौर भी हैं। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि तरणप्रीत कौर, साज के प्यार में होती हैं। लेकिन साज अच्छी जॉब मिलने के बाद गर्लफ्रेंड तरणप्रीत कौर से ब्रेकअप कर लेते हैं। तरणप्रीत के लिए ये सब आसान नहीं होता और वो बदहवास उनकी तलाश में भटकती हैं। गाने के बोल बेहद ही संवेदनशील है जो लोगों को भावुक कर देंगे। गाने में तरणप्रीत क्यूट लग रही है तो वहीं साज का अंदाज भी काफी अलग है। बड़ी ही खूबसूरती से फिल्माया गया ये गाना दर्शकों के दिल को छू जाने वाला है। गाने को साज ने गाया है और इसके बोल एस रवि ने लिखे हैं। गाने का संगीत गोल्ड बॉय का है और इसे डायरेक्ट किया है संदीप शर्मा ने। हाल ही रिलीज गाने को 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अगली खबर